लाइव न्यूज़ :

सामंथा रुथ प्रभु कर रहीं हैं चार धाम की यात्रा, सोशल मीडिया पर तस्वीरें वायरल

By वैशाली कुमारी | Updated: October 23, 2021 19:28 IST

अभिनेत्री समांथा रूठ प्रभु ने हाल ही में चार धाम की यात्रा पूरी कर ली है। ऐक्ट्रस लगातार अपनी यात्रा की फोटो फैन्स के साथ शेयर करती आई हैं।

Open in App
ठळक मुद्देइंस्टाग्राम पर सामांथा ने अपनी साथी शिल्पा रेड्डी के साथ यह तस्वीर साझा की हैइससे पहले भी सामांथा ने सोशल मीडिया पर यात्रा को लेकर कई सारी तस्वीरें साझा की थी

दक्षिण भारत की मशहूर अभिनेत्री समांथा रूठ प्रभु ने हाल ही में चार धाम की यात्रा पूरी कर ली है। ऐक्ट्रस लगातार अपनी यात्रा की फोटो फैन्स के साथ शेयर करती आई हैं। उन्होंने बद्रीनाथ धाम के दर्शन करने के बाद अपनी यात्रा को समाप्त किया। उन्होंने सोशल मीडिया में एक नोट लिखकर इस यात्रा के लिए अपनी भावना जाहिर की है। 

इंस्टाग्राम पर सामांथा ने अपनी साथी शिल्पा रेड्डी के साथ यह तस्वीर साझा की है। यह तस्वीर बद्रीनाथ मंदिर की है। तस्वीर में देखा जा सकता है कि वह दोनों एक चौपड़ के पास खड़े होकर पोज दे रही हैं। अपनी इस आध्यात्मिक यात्रा को लेकर उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि एक शानदार यात्रा का समापन हुआ। चार धाम यात्रा यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ और बदरीनाथ। मैं हिमालय को लेकर हमेशा से रोमांचित रही हूं। मैंने जब महाभारत पढ़ी थी तब से ही मैं यहां आने का सपना देखती थी। यह धरती स्वर्ग है। 

समर्थन या अपने एक्सपीरियंस को साझा करते हुए लिखा कि सब कुछ वैसा हीथा जैसा कि मैंने सोचा था बेहद शांत और दैवीय है। हिमालय का मेरे दिल में हमेशा एक स्थान रहेगा। इस पोस्ट को फैंस खूब सारा प्यार दे रहे हैं। पोस्ट शेयर होते ही कुछ ही देर में काफी सारे लाइक मिल चुके हैं। 

इससे पहले भी सामांथा ने सोशल मीडिया पर यात्रा को लेकर कई सारी तस्वीरें साझा की थी। उन्होंने गंगा के किनारे भगवान शिव की बड़ी सी प्रतिमा के आगे की फोटो साझा की थी। गौरतलब है कि सामंथा ने अपने पति नागा चैतन्य से अलग होने का फैसला किया था और इसके बाद वे अब अपनी जिंदगी में आगे बढ़ने की कोशिश कर रही हैं।

टॅग्स :सामंथा अक्किनेनीसाउथ सिनेमाबॉलीवुड अभिनेत्रीहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!