लाइव न्यूज़ :

सामने आया Shakuntalam का फर्स्ट लुक, लाजवाब लग रहीं एक्ट्रेस सामंथा रूथ प्रभु

By मनाली रस्तोगी | Updated: February 21, 2022 10:53 IST

साउथ एक्ट्रेस सामंथा रूथ प्रभु एक बार फिर चर्चा का विषय बनी हुई हैं। दरअसल, उनकी अपकमिंग फिल्म शाकुंतलम का फर्स्ट लुक सामने आया है। एक्ट्रेस ने खुद सोशल मीडिया पर अपनी फिल्म से जुड़ा पहला पोस्टर फैंस के साथ शेयर किया है।

Open in App
ठळक मुद्देसामंथा रूथ प्रभु की अपकमिंग फिल्म शाकुंतलम का फर्स्ट-लुक आज जारी कर दिया है।इस पोस्टर में सामंथा बेहद लाजवाब लग रही हैं।फैंस को उनका ये लुक काफी पसंद आ रहा है।

सामंथा रूथ प्रभु (Samnatha Ruth Prabhu) की महाकाव्य प्रेम गाथा ‘शाकुंतलम’ (Shakuntalam) का फर्स्ट-लुक आज जारी कर दिया है। एक्ट्रेस ने खुद सोशल मीडिया पर अपनी फिल्म से जुड़ा पहला पोस्टर फैंस के साथ शेयर किया है। इस पोस्टर में सामंथा बेहद लाजवाब लग रही हैं। फैंस को उनका ये लुक काफी पसंद आ रहा है। सामंथा शाकुंतलम के फर्स्ट लुक में प्रकृति की गोद में नजर आ रही हैं।

सामंथा ने शाकुंतलम के पोस्टर में सफेद रंग की पोषक पहनी हुई है। इस लुक में एक्ट्रेस राजकुमारी की वेषभूषा में दिखाई दे रही हैं। पोस्टर में दिख रहा है कि सामंथा ने पैरों में माहुर लगाया है और पायल जैसा कुछ पहना हुआ है। यही नहीं, फर्स्ट लुक में उन्हें हाथ में फूलों के कंगन और फूलों का मांगटीका भी कैरी किए हुए देखा जा सकता है। वो किसी जंगल में हैं, जहां उनके आसपास हिरन, खरगोश, बत्तख, मोर, गिलहरी जैसे कई जानवर नजर आ रहे हैं। शाकुंतलम में सामंथा रूथ प्रभु की पहली झलक देखकर फैंस काफी खुश और उत्साहित नजर आ रहे हैं। 

बता दें कि पिछले साल ही सामंथा रूथ प्रभु अपने पति और एक्टर नागा चैतन्य से अलग हुई हैं। दक्षिण भारतीय फिल्मों की इस मशहूर जोड़ी ने अपनी शादी के तकरीबन चार साल बाद तलाक लेने की घोषणा की थी। इस फैसले से दोनों के प्रशंसक काफी सदमे में थे। चैतन्य की सामंथा (34) से मुलाकात साल 2010 में आई फिल्म 'ये माया चेसावे' के सेट पर हुई थी। उन्होंने जनवरी 2017 में सगाई की और उसी साल अक्टूबर में शादी कर ली थी। दोनों एकसाथ तीन से ज्यादा फिल्में कर चुके हैं। 

टॅग्स :सामंथा अक्किनेनी
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीसामंथा रुथ प्रभु ने राज निदिमोरु संग शादी की तस्वीरें शेयर की, लिखा 🤍01.12.2025🤍

बॉलीवुड चुस्कीWho is Raj Nidimoru?: इंजीनियर से लेकर ‘द फैमिली मैन’ के डायरेक्शन तक, एक्ट्रेस सामंथा रूथ प्रभु के पति के बारे में जानिए सब कुछ

बॉलीवुड चुस्कीसामंथा को मिला उनका मिस्टर परफेक्ट! नागा चैतन्य से तलाक के बाद इस मिस्ट्री मैन के साथ दिखीं केमिस्ट्री; अफवाहें तेज

बॉलीवुड चुस्कीSamantha Ruth Prabhu father Joseph passes away: सामंथा रुथ प्रभु के पिता जोसेफ प्रभु का निधन?, इंस्टाग्राम पर लिखा-“जब तक हम फिर से नहीं मिलते डैड”

फ़ैशन – ब्यूटीHartalika Teej 2024: साउथ की इन एक्ट्रेस की तरह हरतालिका तीज पर हो तैयार, लुक देख दीवाने हो जाएंगे सजना...

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?