लाइव न्यूज़ :

सामंथा अक्किनेनी और नागा चैतन्य ने किया तलाक लेने का फैसला, शादी के चार साल बाद अलग होने का किया एलान

By वैशाली कुमारी | Updated: October 2, 2021 17:44 IST

मीडिया रिर्पोट के मुताबिक हाल ही में खुद सामंथा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए अपने तलाक को लेकर फैंस को जानकारी दी है। दोनों ने अलग होने का फैसला कर लिया है। 

Open in App
ठळक मुद्देदोनों साल 2017 में शादी की थी सामंथा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए अपने तलाक को लेकर फैंस को जानकारी दी है

नागा चैतन्य और सामंथा अक्किनेनी पिछले काफी दिनों से अपने तलाक की खबरों को लेकर सुर्खियों मे बने हुए हैं। वहीं अब खबर आ रही है कि सामंथा और नागा ने शादी के चार साल बाद अलग होने का फैसला किया है। इस खबर के बाद से हर कोई जानना चाहता है कि आखिर दोनों के बीच ऐसा क्या हुआ कि बात तलाक तक बाद पहुंच गई। मीडिया रिर्पोट के मुताबिक हाल ही में खुद सामंथा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए अपने तलाक को लेकर फैंस को जानकारी दी है। दोनों ने अलग होने का फैसला कर लिया है। 

बता दें कि सामंथा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक नोट शेयर किया है। उन्होंने लिखा, 'हमारे सभी शुभचिंतकों के लिए, बहुत सोचने के बाद मैनें और चैतन्य ने अलग होने का फैसला लिया है। हमने पति-पत्नी की तरह अपने रास्ते अलग करने का फैसला लिया है। हम बहुत लकी हैं कि हम दस सालों से ज्यादा समय से दोस्त हैं जो हम दोनों के रिलेशनशिप का आधार थी। हमारे बीच दोस्ती हमेशा रहेगी। 'हम अपने फैंस, शुभचिंतक और मीडिया से ये रिक्वेस्ट करते हैं कि हमारे इस मुश्किल वक्त में आप सभी लोग हमारा सपोर्ट करें और हम दोनों को आगे बढ़ने के लिए प्राइवेसी दें। आपके सभी के सपोर्ट के लिए धन्यावाद।'

मीडिया से पिछले काफी वक्त से दोनों के रिश्ते में दूरियों की खबरे सामने आ रही थी। साउथ इंडियन सिनेमा के फेवरेट कपल सामंथा अक्किनेनी और नागा चैतन्य के फैंस को बेशक इस खबर से काफी दुख होगा। दोनों साल 2017 में शादी की थी और अब महज 4 साल में ही दोनों की राहें जुदा हो रहीं है। 

टॅग्स :साउथ सिनेमाहिन्दी सिनेमा समाचारविवाद
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!