लाइव न्यूज़ :

Video: खुल्लम खुल्ला सलमान के सामने कैटरीना को इस स्टार ने शादी के लिए किया प्रपोज, एक्टर ने दिया यूं रिएक्शन

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: January 5, 2019 11:56 IST

कुछ दिन पहले जब कैटरीना करण जौहर के शो 'कॉफी विद करण' पर गई थीं, तो उनसे पूछा गया था कि वह आजकल के नए ऐक्टर्स में से किसके साथ काम करना चाहेंगी।

Open in App

बॉलीवुड में सलमान खान और कैटरीना कैफ के रिश्ते पर एक वक्त पर हर कोई अपनी मोहर लगाता था। हर एक फैन को एक समय पर यही लगता था कि दोनों शादी करेंगे।लेकिन ना जाने क्या हुआ कि कैटरीना रणबीर कपूर के साथ रिश्ते में आ गईं और दोनों अलग हो गए।

अब एक बार फिर से दोनों के बीच सब कुछ ठीक देखा जाने लगा है। ऐसे में कुछ दिन पहले जब कैटरीना करण जौहर के शो 'कॉफी विद करण' पर गई थीं, तो उनसे पूछा गया था कि वह आजकल के नए ऐक्टर्स में से किसके साथ काम करना चाहेंगी। इस पर कैटरीना ने एक्टर विकी कौशल का नाम लिया। विकी को जब करण ने यह बताया तो वह चौंक गए और बोले कि उन्हें हैरानी है कि कैटरीना उन्हें जानती हैं।

जब कैटरीना और विकी कौशल कुछ वक्त पहले हुए स्टार के अवार्ड शो में पहुंचे तो उसी दौरान आमने-सामने आ गए, फिर क्या था विकी ने मौके पर चौका लगा दिया। उन्होंने सलमान के सामने कैटरीना को शादी के लिए प्रपोज कर डाला। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इस वीडियो में फैंस देख सकते हैं कि किस तरह से विकी कौशल कैटरीना से कहते हुए दिख रहे हैं कि शादी की सीजन चल रहा है और अगर वह शादी करना चाहती हैं तो वह विकी कौशल से शादी कर सकती हैं।

इसके बाद विकी कैटरीना के लिए 'मुझसे शादी करोगी' गाना गाते हैं। विकी के इस प्रपोजल पर जहां कैटरीना हंसने लगती हैं और कहती हैं इतनी हिम्मत नहीं वहीं नीचे बैठे सलमान के चेहरा और रिऐक्शन देखने लायक होता है। वह अपनी बहन के कंधे पर सिर रख लेते हैं। हाल ही नें कैट ने कहा था कि सलमान एक ऐसे इंसान है जो बिना उनके कुछ कहे उनकी जिंदगी में हर बात जान लेते हैं। कैटरीना जल्द भारत फिल्म के जरिए सलमान के साथ नजर आएंगी। जबकि विकी उरी के जरिए पर्दे पर धमाल करने को तैयार हैं। 

टॅग्स :कैटरीना कैफविक्की कौशलसलमान खान
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान की फिल्म Battle of Galwan का नाम बदला, अब इस नाम से रिलीज होगी

भारतLMOTY 2026: मंत्री प्रकाश अबितकर 'लोकमत महाराष्ट्र ऑफ द ईयर' पुरस्कार से सम्मानित!

भारत'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर' से सम्मानित कई दिग्गज, मुंबई में रौनक, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्की'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर' में पहुंचे आमिर खान, विक्की कौशल और शान

स्वास्थ्यLMOTY 2026: चिकित्सा क्षेत्र में शानदार कारनामा, डॉ. ज्ञानदेव चोपड़े सम्मानित

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?