लाइव न्यूज़ :

‘राधे-योर मोस्ट वांटेड भाई’, सलमान खान ने किया एलान, ईद पर सिनेमाघरों में रिलीज़ का वादा, जानिए थिएटर मालिकों से क्या कहा...

By सतीश कुमार सिंह | Updated: January 19, 2021 19:28 IST

सलमान खान ने कहा कि मैंने ईद पर फिल्म की रिलीज का वादा किया था और यह फिल्म इंशाअल्लाह 2021 में ईद के मौके पर रिलीज की जाएगी, इस साल ईद के मौके पर 'राधे' का थिएटर्स में लुत्फ उठाएं।

Open in App
ठळक मुद्देदर्शकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह फिल्म ईद के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है।ट्विटर पर 55 वर्षीय अभिनेता ने विलंब से जवाब देने के लिए सिनेमाघरों के मालिकों से माफी मांगी है।सिनेमाघरों के मालिकों ने उनसे अपील की थी कि वे इस फिल्म को सिनेमाघर में रिलीज करें।

मुंबईः अभिनेता सलमान खान ने इस साल ईद के मौके पर सिनेमाघरों में ‘राधे-योर मोस्ट वांटेड भाई’ की रिलीज की पुष्टि कर दी है।

प्रभुदेवा के निर्देशन में बनी यह फिल्म पिछले साल 22 मई को ईद के मौके पर रिलीज होने वाली थी लेकिन कोविड-19 महामारी और लॉकडाउन के वजह से यह फिल्म रिलीज नहीं हो पाई। पिछले महीने अभिनेता ने अपने जन्मदिन पर कहा था कि दर्शकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह फिल्म ईद के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है।

ट्विटर पर 55 वर्षीय अभिनेता ने विलंब से जवाब देने के लिए सिनेमाघरों के मालिकों से माफी मांगी है। सिनेमाघरों के मालिकों ने उनसे अपील की थी कि वे इस फिल्म को सिनेमाघर में रिलीज करें। खान ने एक बयान में कहा, ‘‘ इस कठिन समय में यह एक बड़ा फैसला था।

सिनेमाघर के मालिकों और सिनेमा दिखानेवालों की वित्तीय परेशानियों को मैं समझ सकता हूं और मैं ‘राधे’ को सिनेमाघर में रिलीज करके उनकी मदद करना चाहूंगा।’’ अभिनेता ने कहा कि वह चाहते हैं कि सिनेमाघरों के मालिक कोविड-19 सुरक्षा निर्देशों का कड़ाई से पालन करें। 

उल्लेखनीय है कि सलमान खान‌ द्वारा उनकी मांग को मान लिये जाने के बाद देशभर के थिएटर एक्जीबिट एसोसिएशन्स ने अपनी खुशी जताई है और सलमान खान का सभी ने तहे दिल से शुक्रिया अदा किया है। आपको बता दें कि का निर्देशन प्रभु देवा ने किया है, फिल्म में सलमान खान के अलावा दिशा पाटनी, जैकी श्रॉफ, रणदीप हूडा और जरीना वहाब भी मुख्य भूमिकाओं में हैं।

टॅग्स :सलमान खानईदमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

क्राइम अलर्टबेकार तार को लेकर झगड़ा, हथौड़े से हमला कर प्रभु राउत ने पहाड़ी कुमार यादव को मार डाला, रोहित कुमार ने दी गवाही?, बिहार से मुंबई आए थे नौकरी करने?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?