लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस महामारी के चलते सलमान खान की “राधे” की टल सकती है रिलीज डेट

By भाषा | Updated: April 9, 2020 21:28 IST

पिछले एक दशक से अधिक समय में ऐसा पहली बार होगा जब सलमान के प्रशंसक ईद के मौके पर उनकी फिल्म का प्रदर्शन नहीं देख पाएंगे।

Open in App

मुंबई: कोरोना वायरस महामारी के कारण बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म “राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई” के सिनेमाघरों में प्रदर्शन की तारीख आगे बढ़ाए जाने की पूरी संभावना है। फिल्म में सलमान के साथ दिशा पाटनी ने भी अभिनय किया है और 22 मई को सिनेमाघरों में इसका प्रदर्शन किया जाना था। पिछले एक दशक से अधिक समय में ऐसा पहली बार होगा जब सलमान के प्रशंसक ईद के मौके पर उनकी फिल्म का प्रदर्शन नहीं देख पाएंगे।

सलमान ने “राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई” की शूटिंग पिछले साल नवंबर में शुरू की थी। हालांकि महामारी के कारण सभी टेलीविजन और फिल्म निर्माण का कार्य ठप होने के चलते फिल्म के अंतिम चरण की शूटिंग अभी बाकी है।

फिल्म के निर्माण से जुड़े एक सूत्र ने पीटीआई-भाषा को बताया, “राधे के प्रदर्शन की तारीख आगे बढ़ाया जाना तय है। हमें दो गानों की शूटिंग पूरी करनी है। लगभग पांच दिन का और काम बाकी है। हमें अभी संपादन भी करना है। हम नहीं जानते कि परिस्थिति कब सामान्य होगी और कब हम बचे काम को पूरा कर पाएंगे।” 

टॅग्स :बॉलीवुड गॉसिपकोरोना वायरससलमान खान
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच