लाइव न्यूज़ :

सलमान खान के एनजीओ Being Human को BMC कर सकती है ब्लैकलिस्ट, ये बताई वजह

By पल्लवी कुमारी | Updated: February 16, 2018 16:52 IST

बीएमसी (BMC) ने बीइंग ह्यूमन को नोटिस जारी करते हुए एनजीओ का डिपॉजिट भी जब्त कर लिया है।

Open in App

बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान हमेशा किसी न किसी वजह से चर्चा में रहते हैं। इस बार वह अपने एनजीओ फाउंडेशन, बीइंग ह्यूमन (Being Human) को लेकर सुर्खियों में हैं। असल में मुंबई महानगरपालिका (BMC) सलमान की  बीइंग ह्यूमन एनजीओ को ब्लैकलिस्ट करने जा रही है। 

बीएमसी ने बीइंग ह्यूमन एनजीओ को ब्लैकलिस्ट करने की वजह बताते हुए कहा कि प्रोजेक्ट अलॉट होने के पूरे एक साल बाद एनजीओ ने डायलिसिस यूनिट्स को स्थापित नहीं करवाया है। इसके लिए बीएमसी ने एनजीओ को नोटिस जारी करते हुए  उसका डिपॉजिट भी जब्त कर लिया है। खबर है कि इस प्रोजेक्ट का एक नया टेंडर बनाया गया है। 

बीएमसी के कार्यकारी स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पद्मजा केसकर का कहना है कि दिसम्बर 2016 में बीएमसी ने पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप में 12 डायलिसिस सेंटर खोलने का फैसला किया था, जिसके लिए 'बांद्रा (पश्चिम) में डायलिसिस सेंटर के लिए 'बीइंग ह्यूमन' को शॉर्टलिस्ट किया गया था। साथ ही इसके लिए एनजीओ को बैंक गारंटी के साथ इस प्रॉजेक्ट के लिए सभी जरूरी परमिशन दे दी गई थी, फिर भी अभी तक काम नहीं शुरू किया गया है। इसी वजह से हमने उनसे कारण पूछते हुए ब्लैकलिस्ट करने की चेतावनी दी है।

टॅग्स :सलमान खानबॉलीवुडमुंबईबृहन्मुंबई महानगरपालिका
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

क्राइम अलर्टबेकार तार को लेकर झगड़ा, हथौड़े से हमला कर प्रभु राउत ने पहाड़ी कुमार यादव को मार डाला, रोहित कुमार ने दी गवाही?, बिहार से मुंबई आए थे नौकरी करने?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?