लाइव न्यूज़ :

काला हिरण मामले में सलमान खान की रद्द हो सकती है जमानत? कोर्ट ने लगाई फटकार

By मेघना वर्मा | Updated: July 4, 2019 16:10 IST

काला हिरण मामले में सलमान खान को सीजेएम ग्रामीण कोर्ट ने 5 साल की सजा सुनाई थी। इस पर सलमान की अपील पर जिला एंव सेशन न्यायालय जोधपुर में सुनवाई हुई।

Open in App

काला हिरण मामले में सलमान खान की मुसीबतें एक बार फिर से बढ़ते हुए दिख रही हैं। गुरुवार को सलमान खान को कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। दरअसल 4 जुलाई को हुई सुनावाई में सलमान खान कोर्ट में नहीं पेश हुए। जिसके लिए भाईजान को काफी फटकार भी सुननी पड़ी। 

सलमान के वकील हस्तीमल सारस्वत ने एक्टर के हाजिरी माफी पेश की और इस पर कोर्ट ने नाराजगी भी जताई थी। खबरों की मानें तो कोर्ट उनको काफी फटकार भी लगाई की सलमान क्यों नहीं पेश हुए। कोर्ट ने कहा कि अगली पेशी पर अगर सलमान पेश नहीं हुए तो उनकी जमानत रद्द भी की जा सकती है। 

बता दें काला हिरण मामले में सलमान खान को सीजेएम ग्रामीण कोर्ट ने 5 साल की सजा सुनाई थी। इस पर सलमान की अपील पर जिला एंव सेशन न्यायालय जोधपुर में सुनवाई हुई। पिछली बार सुनवाई के समय कोर्ट ने सलमान के वकील से कहा था कि सलमान लंबे समय से हाजिरी माफी ले रहे हैं। इसीलिए अगली पेशी के दौरान उन्हें जरूर पेश करें। मगर इस बार पेशी में भी वो कोर्ट में नहीं आ सके।

सलमान खान के खिलाफ जोधपुर कोर्ट में पिछले दो दशकों से कई मामले चल रहे हैं। अब देखना ये होगा कि अगली सुनवाई में सलमान खान कोर्ट में पेश होते है या उनपर कोर्ट बड़ा फैसला सुनाती है। वर्कफ्रंट की बात करें तो इन दिनों सलमान फिटनेस फ्रीक हो गए हैं। दबंग 3 की शूटिंग में वो बिजी हैं। 

टॅग्स :सलमान खान
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की2026 में बॉक्स ऑफिस हिलाने आ रही हैं ये 6 बड़ी फिल्में, लिस्ट देखकर चौंक जाएंगे!

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान की फिल्म Battle of Galwan का नाम बदला, अब इस नाम से रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्कीकैसे हैं सलीम खान, हम सब दुआ कर रहे हैं?, आमिर खान ने शेयर किया स्वास्थ्य अपडेट, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया