लाइव न्यूज़ :

'दबंग 3' की शूटिंग पूरी होने पर सलमान खान ने विनोद खन्ना को किया याद, कही ये बात

By भाषा | Updated: October 7, 2019 14:27 IST

विनोद खन्ना का 27 अप्रैल, 2017 को 70 साल की आयु में निधन हो गया था। उन्होंने ‘दबंग’ सीरीज की पहली दो फिल्मों में मुख्य अभिनेता चुलबुल पांडे के पिता प्रजापति पांडे का किरदार निभाया था।

Open in App
ठळक मुद्देसलमान खान ने जून में घोषणा की थी कि ‘दबंग 3’ में विनोद खन्ना के छोटे भाई प्रमोद खन्ना प्रजापति पांडे का किरदार निभाएंगे। फिल्म में सलमान के अलावा सोनाक्षी सिन्हा और अरबाज खान की भी अहम भूमिकाएं है।

अभिनेता सलमान खान ने ‘दबंग 3’ की शूटिंग पूरी होने पर इस सीरीज की पहली दो फिल्मों में अपने पिता की भूमिका निभाने वाले विनोद खन्ना को याद किया। खन्ना का 27 अप्रैल, 2017 को 70 साल की आयु में निधन हो गया था। उन्होंने ‘दबंग’ सीरीज की पहली दो फिल्मों में मुख्य अभिनेता चुलबुल पांडे के पिता प्रजापति पांडे का किरदार निभाया था।

53 वर्षीय सलमान ने रविवार को ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट करके कहा कि फिल्म की टीम ने विनोद खन्ना को बहुत याद किया। सलमान ने कहा, ‘‘आज ‘दबंग 3’ का आखिरी दिन था और हमारी शूटिंग पूरी हो गई है। अजीब और खुशी की बात यह है कि आज विनोद खन्ना जी यानी प्रजापति पांडे जी का जन्मदिन है और संयोग एवं सौभाग्य से आज ही के दिन हमने ‘दबंग 3’ की शूटिंग समाप्त की।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ वीके (विनोद खन्ना) जी, हमें आपकी याद आ रही है। ‘दबंग 3’ में आपकी भूमिका आपके भाई प्रमोद जी निभा रहे हैं।’’ सलमान खान ने जून में घोषणा की थी कि ‘दबंग 3’ में विनोद खन्ना के छोटे भाई प्रमोद खन्ना प्रजापति पांडे का किरदार निभाएंगे। इस फिल्म के निर्देशक प्रभुदेवा हैं। फिल्म में सलमान के अलावा सोनाक्षी सिन्हा और अरबाज खान की भी अहम भूमिकाएं है। फिल्म 20 दिसंबर को रिलीज होगी।

टॅग्स :दबंग ३ मूवीसलमान खानसोनाक्षी सिन्हाप्रभु देवाबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!