लाइव न्यूज़ :

जब खुद को हंटर से पीटने लगे सलमान, वायरल हो रहा है 'दबंग' खान का ये वीडियो

By मेघना वर्मा | Updated: August 31, 2019 18:06 IST

सलमान खान का ये वीडियो चंद घंटों में वायरल हो गया है। लोग लगातार इसपर कमेंट कर रहे हैं और सलमान खान के जज्बे और उनकी दिलेरी को सलाम कर रहे हैं। 

Open in App
ठळक मुद्देसलमान खान जल्द ही फिल्म दबंग 3 में दिखाई देंगे।

बॉलीवुड के दबंग एक्टर सलमान खान अपने अंदाज से लोगों को दिल जीत लेते हैं। उनकी एक्टिंग और उनके दिलदारी के लोग दीवाने हैं। हाल ही में सलमान खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सलमान खान खुद पर हंटर बरसा रहे हैं। 

सलमान खान ने यह वीडियो खुद अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। जिसमें सलमान खान पीले रंग की शर्ट में नजर आ रहे हैं। सलमान खान इस वीडियो में एक नौटंकी का खेल दिखाने वाले कलाकारों के साथ खड़े हैं और उनसे बात करते हुए भी दिखाई दे रहे हैं। इसी बातचीत के दौरान सलमान खान भी नाटक वालों से हंटर लेकर खुद को मारने लगते हैं। 

सलमान खान इन नाटक वाले कलाकारों से ये भी पूछते दिखाई देते हैं कि क्या इस हंटर से उनके शरीर पर निशान पड़ जाता है तो वो लोग हां में जवाब देते हैं। सलमान खुद पर हंटर बरसाने के बाद लोगों से पूछते हैं कि इससे आवाज आ रही है नहीं। सलमान खान ने इस वीडियो को शेयर करके उन कलाकारों का दर्द महसूस करना चाहते थे। 

सलमान खान ने यह वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'ये मेरे लिए प्लेजर की बात हैं इनसे मिलना और इनका दर्द महसूस करना। बच्चा पार्टी प्लीज इसे अपने ऊपर या किसी और के ऊपर कभी ट्राई मत करना।' सलमान खान का ये वीडियो चंद घंटों में वायरल हो गया है। लोग लगातार इसपर कमेंट कर रहे हैं और सलमान खान के जज्बे और उनकी दिलेरी को सलाम कर रहे हैं। 

सलमान खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो रिसेंटली उनकी फिल्म भारत ने पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर सारे रिकॉर्ड तोड़ कमाई की। वहीं जल्द ही सलमान खान फिल्म दबंग 3 में भी दिखाई देंगे। जिसकी शूटिंग इन दिनों चल रही है।

टॅग्स :सलमान खान
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान की फिल्म Battle of Galwan का नाम बदला, अब इस नाम से रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्कीकैसे हैं सलीम खान, हम सब दुआ कर रहे हैं?, आमिर खान ने शेयर किया स्वास्थ्य अपडेट, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा को मिली धमकी, ईमेल भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया

बॉलीवुड चुस्की'इक्कीस' की स्क्रीनिंग में छलका जज्बातों का सैलाब, सलमान खान भी धर्मेंद्र को देख हुए भावुक

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: बर्थडे सेलिब्रेशन में भाईजान का देसी अंदाज, खुद हाथों से बनाई ‘भाऊंची भेळ’

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?