लाइव न्यूज़ :

मौनी रॉय पर एक बार फिर मेहरबान हुए सलमान खान, दे सकते हैं 'दबंग 3' में ये खास मौका!

By मेघना वर्मा | Updated: April 6, 2019 12:03 IST

दबंग 3 की शूटिंग इन दिनों इंदौर में हो रही है। हाल ही में दबंग 3 के हुड हुड दबंग गाने की शूटिंग खत्म हो चुकी हैं। सोनाक्षी सिन्हा ने भी शूटिंग को ज्वॉइन कर लिया है।

Open in App

सलमान खान बॉलीवुड के उन कलाकारों में से हैं जो बॉलीवुड में बहुते से न्यू कमर्स को चांस देते हैं। आथिया शेट्टी, सूरज पंचोली हाल ही में नोटबुक के स्टार्स प्रनूतन बहल और जहीर इकबाल को भी सलमान भाई जान ने ही बॉलीवुड में काम दिलवाया है। भाईजान जिस पर हाथ रख दें उसकी किस्मत चमक जाती है। वहीं सलमान खान इन दिनों मौनी रॉय पर भी काफी मेहरबान दिखाई दे रहे हैं। तभी तो टीवी की इस नागिन को सलमान ने एक बड़ा ब्रेक दे डाला है। 

डीएनए की एक रिपोर्ट के मुताबिक दबंग 3 में होने वाली आइटम सॉग में मौनी रॉय दिखाई दे सकती हैं। खबर की मानें तो इस गाने के लिए अरबाज सनी लियोन के फेवर में हैं। वहीं सलमान खान इस गाने में मौनी रॉय को रखना चाहते हैं। पहले खबर थी कि इस आइटम सॉग में सनी लियोनी ही दिखाई देंगी। मगर अब मौनी रॉय का नाम भी इससे जुड़ गया है। 

पहले करीना और मलाइका कर चुकी हैं आइटम सॉग

पहली वाली दबंग में मलाइका ने मुन्नी बदनाम पर जलवे बिखेरे थे। तो वहीं दबंग 2 में करीना कपूर ने लोगों को अपनी अदाओं से लूटा था। अब देखना होगा कि दबंग 3 में आइटम सॉग करने का मौका किसे मिलता है। 

खबर की मानें तो रिपोर्ट के मुताबिक एक सोर्स ने बताया है कि फिल्म के डायरेक्टर अरबाज खान और प्रभु देवा चाहते हैं कि फिल्म में सनी लियोनी आइम सॉग को शूट करें लेकिन सलमान खान का मानना है कि मौनी रॉय ट्रैक पर ज्यादा अच्छी लगेंगी। इस गानें में सलमान खान भी मौनी के साथ दिखाई देंगे।  

दबंग 3 की शूटिंग इन दिनों इंदौर में हो रही है। हाल ही में दबंग 3 के हुड हुड दबंग गाने की शूटिंग खत्म हो चुकी हैं। सोनाक्षी सिन्हा ने भी शूटिंग को ज्वॉइन कर लिया है। सोशल मीडिया पर लगातार इस फिल्म से जुड़े हुए वीडियोज सामने आ रहे हैं।   

टॅग्स :दबंग ३ मूवीसलमान खानमौनी रॉय
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान की फिल्म Battle of Galwan का नाम बदला, अब इस नाम से रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्कीकैसे हैं सलीम खान, हम सब दुआ कर रहे हैं?, आमिर खान ने शेयर किया स्वास्थ्य अपडेट, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा को मिली धमकी, ईमेल भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया

बॉलीवुड चुस्की'मैं अपमानित और सदमे में हूं': मौनी रॉय ने हरियाणा इवेंट के दौरान बुजुर्गों पर स्टेज पर छेड़छाड़ का लगाया आरोप

बॉलीवुड चुस्कीन्यू ईयर ट्रिप में छाया मौनी रॉय और दिशा पाटनी का स्टाइलिश फ्रेंडशिप गोल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?