लाइव न्यूज़ :

Bharat Teaser: 15 अगस्त के मौके पर रिलीज हुआ सलमान खान की फिल्म 'भारत' का टीज़र, देखें वीडियो

By विवेक कुमार | Updated: August 15, 2018 13:13 IST

'भारत' सलमान खान और अली अब्बास की तीसरी फिल्म होगी। इससे पहले दोनों की जोड़ी ने 'सुल्तान' और 'टाइगर जिंदा है' जैसी सुपरहिट फिल्में दी है। 

Open in App

मुंबई, 15 अगस्त: अली अब्बास जफर के डायरेक्शन में बनने वाली फिल्म 'भारत' का टीज़र 15 अगस्त के मौके पर रिलीज हो चुका है। टीज़र की शुरुआत सलमान खान की आवाज से शुरू होती है जिसमें वह कहते हैं- बाऊ जी कहते थे कुछ रिश्ते जमीं से होते हैं और कुछ खून से, मेरे पास दोनों ही थे। वहीं इस टीज़र में भारत का नक्शा भी दिखाई पड़ रहा है।  

बता दें कि फिल्म भारत में सलमान की उम्र 25 से 65 साल तक की दिखाई जाएगी। हर एज के साथ उनका अलग-अलग लुक देखने को मिलेगा। 5 जून 2019 को रिलीज होने वाली फिल्म भारत की कहानी 1947 से 2010 के दौर की है।

वहीं ये सलमान खान और अली अब्बास की तीसरी फिल्म होगी। इससे पहले दोनों की जोड़ी ने 'सुल्तान' और 'टाइगर जिंदा है' जैसी सुपरहिट फिल्में दी है। 

बता दें कि फिल्म भारत से प्रियंका चोपड़ा के हटने के बाद उनकी जगह कैटरीना कैफ नजर आएंगी। वहीं सलमान खान और अभिनेत्री दिशा पटानी फिल्म की शूटिंग शुरु कर चुके हैं। कैटरीना सितंबर में फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगी। अतुल अग्निहोत्री ‘भारत’ के निर्माता हैं और यह दक्षिण कोरियाई फिल्म ‘ओडे टू माय फादर’ का रूपांतरण है।

 

टॅग्स :सलमान खान
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान की फिल्म Battle of Galwan का नाम बदला, अब इस नाम से रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्कीकैसे हैं सलीम खान, हम सब दुआ कर रहे हैं?, आमिर खान ने शेयर किया स्वास्थ्य अपडेट, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा को मिली धमकी, ईमेल भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया

बॉलीवुड चुस्की'इक्कीस' की स्क्रीनिंग में छलका जज्बातों का सैलाब, सलमान खान भी धर्मेंद्र को देख हुए भावुक

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: बर्थडे सेलिब्रेशन में भाईजान का देसी अंदाज, खुद हाथों से बनाई ‘भाऊंची भेळ’

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस