लाइव न्यूज़ :

इंटरनेशनल स्पोर्ट्स फिल्म फेस्टिवल में छाई सलमान की 'सुल्तान', जीते अवॉर्ड्स

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: January 22, 2018 13:05 IST

इंटरनेशनल स्पोर्ट्स फिल्म फेस्टिवल में उन फिल्मों को सम्मानित किया जाता है जिनमें फिल्म के जरिए खेल जो बढ़ावा दिया जाता है।

Open in App

फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में सलमान खान  भले बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड न जीत पाए हो लेकिन दबंग सलमान खान विदेश में अवार्ड से सम्मानित किया गया है। इंटरनेशनल स्पोर्ट्स फिल्म फेस्टिवल में सलमान खान को उनकी फिल्म सुल्तान के लिये बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला है। इसी फिल्म के लिए अभिनेत्री अनुष्का शर्मा को बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला है। 

तेहरान इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में सलमान की फिल्म को बेस्ट स्पोर्ट्स की फिल्म में चुना गया है। इस इंटरनेशनल स्पोर्ट्स फिल्म फेस्टिवल में अपना परचम लहराया है, फिल्म को इस फिल्म समारोह में तीन पुरस्कार मिले हैं। एक मॉर्डर्न रेसलर की धांसू और इमोशनल कहानी पर बनी अली अब्बास ज़फर निर्देशित सुल्तान को तेहरान इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में जबरदस्त सराहना मिली है।

 इतना ही नहीं इसी फिल्म के लिए फिल्म के डॉयरेक्टर अली अब्बास जफर को बेस्ट निर्देशक के तौर पर चुना गया है। इससे पहले बुसान इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में सुल्तान को स्टैंडिंग ओवेशन मिला  और शंघाई फिल्म फेस्टिवल में भी फिल्म की खूब तारीफ हुई थी। 2016 में आई सुल्तान फिल्म कुश्ती खेल पर आधारित थी जिसमें पहली बार अनुष्का शर्मा और सलमान खान की जोड़ी नजर आई थी।

इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ओवरऑल 589 करोड़ रुपये की कमाई की। इंटरनेशनल स्पोर्ट्स फिल्म फेस्टिवल में उन फिल्मों को सम्मानित किया जाता है जिनमें फिल्म के जरिए खेल जो बढ़ावा दिया जाता है। फिल्म में सलमान खान और अनुष्का शर्मा  लीड रोल में नजर आए थे।

टॅग्स :सलमान खानअनुष्का शर्माबॉलीवुड
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB Vs SRH: जब विराट कोहली ने अनिकेत वर्मा का कैच टपकाया, तो स्टैंड्स में बैठी अनुष्का शर्मा नहीं रोक पाईं अपनी हँसी, WATCH

क्रिकेटबेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में 11 सीटें रिजर्व?, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 2025 भगदड़ में मरने वाले फैंस को दिया सम्मान?, देखिए

क्रिकेटरॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के 11 प्रशंसकों को श्रद्धांजलि?, आईपीएल 2026 के उद्घाटन मैच में अनुष्का शर्मा, स्मृति मंधाना और जेमिमा रोड्रिग्स?, तस्वीरें वायरल

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान की फिल्म Battle of Galwan का नाम बदला, अब इस नाम से रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्कीकैसे हैं सलीम खान, हम सब दुआ कर रहे हैं?, आमिर खान ने शेयर किया स्वास्थ्य अपडेट, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

क्रिकेटसफलता के लिए कौशल से ज्यादा आत्मविश्वास की जरूरत, मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने कहा- समीर रिजवी ने कमाल की पारी खेली

क्रिकेटआईपीएल 2026ः 12 गेंद में चाहिए था 15 रन, 19वां-20वां ओवर, आर्चर-देशपांडे की किया कमाल और 8 रन दिए और 6 रन से दिलाई जीत

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी