लाइव न्यूज़ :

हैदराबाद महिला डॉक्टर गैंगरेप मामले पर सलमान खान ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया पर कुछ ऐसे निकाली भड़ास

By ज्ञानेश चौहान | Updated: November 30, 2019 20:27 IST

सलमान से पहले अक्षय कुमार, शबाना आजमी, यामी गौतम और विवेक ओबेरॉय जैसे कलाकारों के भी रिएक्शन्स सामने आ चुके हैं।

Open in App

हैदराबाद में महिला वेटनरी डॉक्टर के साथ गैंगरेप की घटना होने के बाद से ही पूरे देश से इस मामले में प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। लोग आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग कर रहे हैं। इस मामले पर कई बॉलीवुड सेलेब्स ने भी गुस्सा जाहिर किया है। अब बॉलीवुड एक्टर सलमान खान का भी रिएक्शन सामने आया है।

सलमान खान ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक ट्वीट के जरिए भड़ास निकाली। उन्होंने लिखा, "इंसान के भेष में शैतान, निर्भया और पशु चिकित्सक डॉक्टर समेत जिन महिलाओं के साथ ऐसे हादसे हो रहे हैं इन्हें तुरंत रोकने की जरूरत है। सभी को साथ मिलकर ये कदम उठाना होगा। इससे पहले किसी और महिला के साथ ये सब हो बहुत जरूरी हो गया है कि हम सब साथ मिलकर इस कुकर्म के खिलाफ आवाज उठाएं और हमारे बीच रह रहे ऐसे दरिंदों का खात्मा करें।"

सलमान खान ने एक और ट्वीट किया है और लिखा है... "बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ महज एक कैंपेन तक सीमित नहीं रहना चाहिए। अब वक्त आ गया है कि ऐसे राक्षसों के खिलाफ सारे मिलकर खड़े हों। भगवान महिला डॉक्टर की आत्मा को शांति दे।"

सलमान से पहले अक्षय कुमार, शबाना आजमी, यामी गौतम और विवेक ओबेरॉय जैसे कलाकारों के भी रिएक्शन्स सामने आ चुके हैं। विवेक ओबेरॉय ने भी इस तरह के मामलों पर चिंता व्यक्त करते हुए एकजुट होने की गुजारिश की है और कहा है कि इस गंदगी को खत्म करना होगा।

टॅग्स :सलमान खानहैदराबादगैंगरेपअक्षय कुमारशबाना आज़मीविवेक ओबेरॉय
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

भारतHanuman Jayanti 2026 In Hyderabad: हनुमान जयंती को लेकर पुलिस की नई गाइडलाइन जारी, ट्रैफिक डायवर्जन, शराब पर पाबंदी और रूट मैप; पढ़ें पूरी जानकारी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?