लाइव न्यूज़ :

बड़ी भविष्यवाणी- अगर इस शादी से चूके सलमान खान तो ताउम्र रहना पड़ेगा कुवांरा!

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: January 3, 2019 15:32 IST

सलमान की फिल्म 'भारत' भी अच्छा कर सकती है। डायरेक्टर्स में रोहित शेट्टी के सितारे बुलंदी पर रहेंगे।

Open in App

बीता साल बॉलीवुड के खान्स के लिए कुछ खास नहीं रहा था। लेकिन इस साल से तीन खान को खासा उम्मीदे हैं। इसी बीच जाने-माने एस्ट्रोलॉजर बेजान दारूवाला का मानना है कि सलमान, शाहरुख, आमिर खान और रणवीर सिंह के लिए साल बेहद खास होने वाला है।

साथ ही सलमान खान का गुरु भी नए साल में बुलंद है, तो इस साल उनकी शादी होने की प्रबल संभावना है। सलमान की फिल्म 'भारत' भी अच्छा कर सकती है। डायरेक्टर्स में रोहित शेट्टी के सितारे बुलंदी पर रहेंगे। वहीं, एक और एस्ट्रोलॉजर संजय जुमानी का कहना है कि सलमान खान के  लिए साल बेहद खास है। सलमान की शादी इसी साल होगी। अगर नहीं हुई तो वे ताजिंदगी कुंवारे रहेंगे। वह इसलिए कि वे 9 नंबवर (5+4) के 54वें साल में हैं, जो 2018 में 27 (2+7) दिसंबर को हुआ है। 

सलमान (सितंबर 2010) से वे सुपरस्टार बने थे। वहां भी 9 (साल का नौवां महीना) का कनेक्शन था। इस किस्म के संयोग बहुत आसानी से नहीं बनते। सलमान की 'भारत' अच्छा करेगी। ऐसे में उनकी इस भविष्यवाणी के बाद से अब फैंस की बीच जहां खुशी देखने फैल गई है वहीं उनकी सांसे भी रुक गई हैं कि अगर इस बार भी सलमान ने शादी नहीं कि तो फिर क्या होगा। खैर ये तो वक्त बताएगा कि सलमान इस साल शादी करते हैं कि नहीं।

इसलिए नहीं की सलमान ने शादी

हाल ही में सलमान खान ने यह बात कॉमेडियन कपिल शर्मा के 'द कपिल शर्मा शो' में जाएंगे इसका वीडियो सामने आया है। सलमान खान शो में बतौर गेस्ट बनकर पहुंचे हैं। इस दौरान कपिल शर्मा ने सलमान से उनकी निजी जिंदगी से जुड़े कई सवाल भी किए। कपिल ने सलमान से शादी को लेकर भी सवाल किया।

इस पर सलमान खान ने कपिल शर्मा को बताया कि वह शादी क्यों नहीं करना चाहते। उन्होंने एक वाक्या याद करते हुए कहा कि एक बार संजय दत्त मुझे शादी करने की सलाह दे रहे थे, इस दौरान उनका बार-बार फोन भी बज रहा था। बार-बार फोन बजने की वजह से संजय दत्त मुझे शादी की सलाह देते हुए बीच में से ही चले गए।'सलमान खान ने आगे कहा है कि संजय दत्त के फोन पर बार-बार उनकी पत्नी का कॉल आ रहा था।

इसके बाद सलमान खान की यह बात सुनकर शो के होस्ट कपिल शर्मा और मौजूद अन्य सदस्य ठहाके मारकर हंसने लग गए। इसके अलावा सलमान खान ने शो में अपनी जिंदगी से जुड़े और भी कई खुलासे किए है। वर्क फ्रंट की बात करे तो सलमान खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म भारत की शूटिंग में बिजी हैं, जो इसी साल जून में पर्दे पर आने वाली है। 

टॅग्स :सलमान खान
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान की फिल्म Battle of Galwan का नाम बदला, अब इस नाम से रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्कीकैसे हैं सलीम खान, हम सब दुआ कर रहे हैं?, आमिर खान ने शेयर किया स्वास्थ्य अपडेट, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा को मिली धमकी, ईमेल भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया

बॉलीवुड चुस्की'इक्कीस' की स्क्रीनिंग में छलका जज्बातों का सैलाब, सलमान खान भी धर्मेंद्र को देख हुए भावुक

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: बर्थडे सेलिब्रेशन में भाईजान का देसी अंदाज, खुद हाथों से बनाई ‘भाऊंची भेळ’

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?