लाइव न्यूज़ :

Dabangg 3 Habibi ke Nain Song: सलमान खान ने फिल्म 'दबंग 3' का एक और नया गाना किया शेयर, चुलबुल पांडे का दिखा नैनों से कनेक्शन

By ज्ञानेश चौहान | Updated: November 13, 2019 15:27 IST

ये एक रोमांटिक ट्रैक है. इस गाने को  श्रेया घोषाल और जुबिन नौटियाल ने अपनी सुरीली आवाज़ दी है. इस गाने में भी भाईजान का नैनों से कनेक्शन दिख रहा है.

Open in App
ठळक मुद्देफिल्म दबंग 3 के इस नए गाने में म्यूजिक साजिद- वाजिद का है. फिल्म 'दबंग 3' इसी साल 20 दिसंबर को रिलीज़ होने वाली है।

फिल्म "दबंग 3" के मेकर्स और सलमान खान ऑडियंस को लुभाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे है. हर रोज़ फिल्म के गानों का ऑडियो रिलीज किया जा रहा हैं. हाल ही में फिल्म के गानें हुड हुड दबंग, नैना लड़े, यूं करके और मुन्ना बदनाम हुआ के बाद अब फिल्म के नए गाने 'हबीबी के नैन' का ऑडियो रिलीज़ हो गया है. ये एक रोमांटिक ट्रैक है. इस गाने को  श्रेया घोषाल और जुबिन नौटियाल ने अपनी सुरीली आवाज़ दी है. इस गाने में भी भाईजान का नैनों से कनेक्शन दिख रहा है.

दबंग की सीरीज में आपको नैनों से जुड़ा एक रोमांटिक गाना ज़रूर सुनने को मिलेगा. फ़िल्म दबंग से "तेरे मस्त मस्त दो नैन" और दबंग 2 से "नैना बड़े दगाबाज़ रे" दोनों ही ब्लॉकबस्टर हिट गाने थे. दबंग 3 से इस पहले 'नैना लड़े' का ऑडियो रिलीज़ हो चुका है. अब फिल्म के नए गाने 'हबीबी के नैन' से आपको प्यार हो जायेगा. फिल्म के सारे गानों को ऑडियंस को खूब पसंद कर रहे हैं . लग तो यही रहा है की भाईजान की फिल्म के सारे गानें चार्टबस्टर हिट होने वाले हैं.

फिल्म के इस नए गाने  'हबीबी के नैन' में म्यूजिक  साजिद- वाजिद का है. इस गाने के लिरिक्स  इरफान कमाल के है. जल्द ही दबंग 3 के गानों के एल्बम का ज्यूकबॉक्स रिलीज किया जाएगा. ऐसे में ऑडियंस को अब गानों के वीडियो का बेसब्री से इंतज़ार है.

दबंग 3 में सलमान खान के साथ सोनाक्षी सिन्हा, साई मांजरेकर, अरबाज़ खान  लीड रोल में है. इस फिल्म से महेश मांजरेकर की बेटी सई मांजरेकर अपना बॉलीवुड डेब्यू कर रही है. फिल्म में सुदीप किच्छा विलेन के रोल में हैं. फिल्म को प्रभुदेवा डायरेक्ट कर रहे हैं. फिल्म 'दबंग 3' इसी साल 20 दिसंबर को रिलीज़ होने वाली है। 

यहां सुनें "दबंग 3" के नए गाने 'हबीबी के नैन' का ऑडियो...DABANGG 3: Habibi ke Nain Full Song | Salman Khan, Sonakshi S, Saiee M | Shreya, Jubin |Sajid Wajid

टॅग्स :दबंग 3सलमान खानगानासोनाक्षी सिन्हाबॉलीवुड हीरोबॉलीवुड अभिनेत्रीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!