लाइव न्यूज़ :

सलमान खान ने इस पुरानी फोटो से ऐश्वर्या राय को किया क्रॉप, अब फैंस पूछ रहे हैं ये सवाल

By मेघना वर्मा | Updated: May 19, 2019 11:28 IST

संजय लीला भंसाली जल्द ही अपनी भांजी शरमिन को बॉलीवुड में 'मलाल' फिल्म से लॉन्च कर रहे हैं। उन्हीं को गुड विशेज देने के लिए सलमान खान ने फोटो पोस्ट की है।

Open in App
ठळक मुद्देसलमान खान जल्द ही संजय लीला भंसाली के साथ फिल्म इंशाह अल्लाह में काम करते दिखाई देंगे।इसके पहले सलमान खान ने संजय लीला भंसलाी की फिल्म हम दिल दे चुके सनम में काम किया था।

सलमान खान इन दिनों अपनी फिल्म भारत के प्रमोशन में जुटे हैं। भाईजान की फिल्म को लेकर फैंस में जबरदस्त एक्साइटमेंट देखने को मिल रही है। वहीं सलमान खान ने शनिवार को अपने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर की है। सलमान खान की क्रॉप की हुई इस फोटो में उनके पीछे एक महिला खड़ी दिख रही हैं। कयास लगाया जा रहा है कि वो ऐश्वर्या राय बच्चन हो सकती हैं। 

सलमान ने जो फोटो शेयर की है वो हम दिल दे चुके सनम फिल्म के सेट से लग रही है। फोटो में सलमान के साथ संजय लीला भंसाली और उनकी भांजी शरमिन दिखाई दे रही हैं। सलमान के ही पीछे पिंक कलर के आउट फिट में लेडी खड़ी दिख रही हैं जिन्हें ऐश्वर्या राय बच्चन बताया जा रहा है। 

दरअसल सलमान ने ये फोटो शरमिन के लिए शेयर की है। शरमिन जल्द ही संजय लीला भंसाली की फिल्म मलाल से बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं। उन्हीं को गुड लक विश करने के लिए बॉलीवुड के सुल्तान ने ये फोटो शेयर की है। सलमान ने फोटो शेयर करके लिखा, 'अब छोटी सी लिटिल शरमिन को सिल्वर स्क्रीन पर देखने का समय है उनकी फिल्म मलाल से। इस नयी जर्नी के लिए तुम्हें ढेर सारा प्यार और गुड विशेज।'

 

लोग कर रहे हैं कमेंट

भाईजान की इस फोटो पर लोग लगातार कमेंट कर रहे हैं। कुछ आपस में ही सोशल प्लेटफॉर्म पर एक-दूसरे से पूछ रहे हैं कि पीछे क्या ऐश्वर्या राय खड़ी हैं? तो कुछ भाईजान को उन्हें क्रॉप करने के लिए बधाई दे रहे हैं। सलमान खान इस फोटो में अपने आखों की गुस्ताखियां लुक में दिखाई दे रहे हैं। जिसमें उन्होंने ब्लैक कुर्ता और रेड बंधेज स्टोल ले रखा है। वहीं पीछे खड़ी लेडी ने भी ऐश्वर्या के उस सॉग लुक में दिखाई दे रही हैं। 

वर्कफ्रंट की बात करें तो जल्द ही सलमान खान पांच जून को आने वाली फिल्म भारत में दिखाई देंगे। वहीं दबंग 3 की शूटिंग भी भाईजान ने शुरू कर दी हैं। सिर्फ यही नहीं सालों बाद सलमान संजय लीला भंसाली के साथ फिल्म इंशाह अल्लाह में काम करेंगे। इस फिल्म में उनके साथ आलिया भट्ट दिखाई देंगी।

टॅग्स :सलमान खानऐश्वर्या राय बच्चन
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान की फिल्म Battle of Galwan का नाम बदला, अब इस नाम से रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्कीकैसे हैं सलीम खान, हम सब दुआ कर रहे हैं?, आमिर खान ने शेयर किया स्वास्थ्य अपडेट, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा को मिली धमकी, ईमेल भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया

बॉलीवुड चुस्की'इक्कीस' की स्क्रीनिंग में छलका जज्बातों का सैलाब, सलमान खान भी धर्मेंद्र को देख हुए भावुक

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: बर्थडे सेलिब्रेशन में भाईजान का देसी अंदाज, खुद हाथों से बनाई ‘भाऊंची भेळ’

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस