लाइव न्यूज़ :

सलमान खान मुंबई से दुबई के लिए हुए रवाना हुए, घर पर फायरिंग के बाद पहली बार नजर आए एक्टर, चारों तरफ सुरक्षा का घेरा

By अंजली चौहान | Updated: April 19, 2024 15:32 IST

Salman Khan: एक्टर सलमान खान मुंबई से कड़ी सुरक्षा के बीच दुबई रवाना हुए हैं।

Open in App

मुंबई: बॉलीवुड के भाईजान यानी सलमान खान शुक्रवार को मुंबई हवाई अड्डे से दुबई के लिए रवाना हुए हैं। कड़ी सुरक्षा के बीच सलमान खान ने दुबई की फ्लाइट ली। बांद्रा स्थित घर के बाहर फायरिंग के बाद ये पहली बार है जब सलमान खान घर से बाहर निकले हैं। ऐसे में उनकी सुरक्षा में कई गार्ड तैनात है जो साये की तरह उनके साथ चल रहे हैं।

कैज़ुअल लुक में सलमान अपनी कार से बाहर निकले और मैचिंग पैंट के साथ काली टी-शर्ट पहनी। उन्होंने चश्मा भी लगाया हुआ था। भारी सुरक्षा के घेरे में उन्होंने दूर से ही पैपराजी के कैमरों को हाथ दिखा कर अभिवादन किया।

गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर हुई थी फायरिंग

14 अप्रैल की सुबह सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर अज्ञात हमलावरों द्वारा फायरिंग की गई जिसके बाद दहशत फैल गई। इलाके को फौरन पुलिस ने घेर लिया और जांच शुरू कर दी। जांच के दौरान कच्छ से पुलिस की टीम ने अज्ञात हमलावरों को दबौच लिया और मुंबई पुलिस को सौंप दिया। फिलहाल जांच चल रही है और मामले में दो शूटरों को गिरफ्तार कर लिया गया है, साथ ही एक अन्य संदिग्ध को भी हिरासत में लिया गया है।

गोलीबारी की घटना के बाद सलमान के फैन्स समेत उनके परिजन और चाहने वाले चिंतित हो गए। घटना के बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे खुद एक्टर से मिलने उनके घर पहुंचे। सीएम शिंदे ने कहा कि यह महाराष्ट्र है, यहां कोई गैंग नहीं बचा है। हम सभी गैंग और गुंडों को उखाड़ फेंकेंगे। यहां गुंडागर्दी नहीं चलने दी जाएगी। गिरफ्तार किए गए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

सलमान और उनके परिवार की सुरक्षा के बारे में बात करते हुए एकनाथ शिंदे ने आगे कहा कि मैंने पुलिस कमिश्नर को सलमान खान और उनके परिवार को सुरक्षा मुहैया कराने का भी निर्देश दिया है। अपने लोगों का ख्याल रखना हमारा कर्तव्य है

टॅग्स :सलमान खानमुंबईबॉलीवुड हीरोहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल