लाइव न्यूज़ :

आप धर्म क्यों ला रहे हो, मेरे भाइयों ने हिंदू महिलाओं से शादी की, मेरी मां हिंदू मेरे पिता मुसलमान हैंः पड़ोसी पर किए केस में बोले सलमान खान

By अनिल शर्मा | Updated: January 22, 2022 14:35 IST

सलमान खान ने एक दीवानी मुकदमा दायर कर पड़ोसी केतन कक्कड़ पर आरोप लगाया है कि उन्होंने एक YouTube चैनल के साथ एक साक्षात्कार के दौरान उन्हें बदनाम किया।

Open in App
ठळक मुद्दे सलमान खान ने अपने पड़ोसी केतन कक्कड़ पर मुकदमा दायर किया है केतन कक्कड़, जो मुंबई के पास पनवेल में रहते हैं, एक साक्षात्कार में सलमान पर व्यक्तिगत टिप्पणी की थी

मुंबईः सलमान खान का अपने पड़ोसी के खिलाफ मानहानि का मामला दिन पर दिन तेज होता जा रहा है। ताजा सुनवाई के दौरान सलमान ने अपने वकील के जरिए पड़ोसी पर बेवजह उनकी धार्मिक पहचान को विवाद में घसीटने का आरोप लगाया। सलमान खान ने एक दीवानी मुकदमा दायर कर आरोप लगाया है कि केतन कक्कड़, जो मुंबई के पास पनवेल में अभिनेता के फार्महाउस के पास एक भूखंड के मालिक हैं, ने एक YouTube चैनल के साथ एक साक्षात्कार के दौरान उन्हें बदनाम किया।

लाइव लॉ की एक रिपोर्ट के अनुसार, अभिनेता के वकील प्रदीप गांधी ने गुरुवार को अदालत के सामने केतन कक्कड़ के पोस्ट और साक्षात्कार के बड़े हिस्से को पढ़ा। उन्होंने कहा कि केतन ने अभिनेता पर 'डी गैंग के लिए एक मोर्चा होने का आरोप लगाया है और उनकी धार्मिक पहचान पर टिप्पणी की है। प्रदीप गांधी ने आगे कहा कि केतन ने आरोप लगाया था कि वह (सलमान) केंद्र और राज्य स्तर पर सत्तारूढ़ दल से जुड़े थे। इसके साथ ही अभिनेता पर बाल तस्करी के भी आरोप लगाए। यही नहीं उन्होंने कहा कि कई फिल्मी सितारों के शव को उनके फार्महाउस में दफनाया गया है।

इस पर सलमान ने अपने वकील के माध्यम से जवाब देते हुए कहा, "बिना उचित सबूत के, ये सभी आरोप प्रतिवादी की कल्पना की उपज हैं। एक संपत्ति विवाद में, आप मेरी व्यक्तिगत प्रतिष्ठा को खराब क्यों कर रहे हैं। आप धर्म को क्यों ला रहे हैं? मेरी मां एक हिंदू और  मेरे पिता एक मुस्लिम हैं। और मेरे भाइयों ने हिंदुओं से शादी की है। हम सभी त्योहार मनाते हैं।"

सलमान ने दायर मुकदमा में आगे कहा है, "आप एक शिक्षित व्यक्ति हैं... ऐसे आरोप लगाने वाले गुंडा-छप नहीं हैं। आजकल सबसे आसान काम कुछ लोगों को इकट्ठा करना, सोशल मीडिया पर आना और अपना सारा गुस्सा निकालना है।" उन्होंने कहा कि राजनीति में आने की उनकी कोई इच्छा नहीं है।

टॅग्स :सलमान खानहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!