लाइव न्यूज़ :

फोटोग्राफर पर जमकर भड़के सलमान खान, कहा-दिक्कत है तो मुझे बैन कर दो

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: September 24, 2019 11:01 IST

सलमान खान अक्सर अपनी दरियादिली के लिए जाने जाते हैं। लेकिन हाल ही में सलमान का गुस्सा देखने को मिला है। सलमान एक फोटोग्राफर पर भड़क गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसलमान खान का रियलिटी शो बिग बॉस 29 सितंबर को कलर्स चैनल पर प्रसारित किया जाएगा। उससे पहले शो को 23 सितंबर को लॉन्च किया गया है।

सलमान खान का रियलिटी शो बिग बॉस 29 सितंबर को कलर्स चैनल पर प्रसारित किया जाएगा। उससे पहले शो को 23 सितंबर को लॉन्च किया गया है। इस दौरान सलमान खान ने जोरदार एंट्री मारी है। बिग बॉस शो की प्रेस क्रॉन्फ्रेंस मुंबई के अंधेरी मेट्रो स्टेशन पर हुई थी। कहा जा रहा है कि सलमान यहां मेट्रो से पहुंचे थे। सलमान का यहां ढोल नगाढों से स्वागत हुआ था। लेकिन प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू होने से पहले सलमान की एक पत्रकार से बहस हो गई है।

बहस इस कद्र हो गई कि सलमान खान ने पत्रकार से ये तक कह दिया कि अगर आपको मुझसे दिक्कत है तो आप मुझे बैन कर दें। सलमान फोटोग्राफ पर काफी नाराज हुए हैं। साथ ही ये भी आरोप लगाया कि वो हर ईवेंट को खराब करने की कोशिश करते हैं।

सलमान खान ने बाकी के फोटोग्राफर नसे अपील की वह मामले पर कोई कदम उठाएं।स्पॉटबॉय की रिपोर्ट के मुताबिक जिस वक्त शो के लिए सलमान स्टेज की ओर जा रहे थे फोटोग्राफर ने उनका रास्ता रोकने की कोशिश की। फोटोग्राफर की इस हरकत से सलमान काफी नाराज हो गए।

बाद में कोऑर्डिनेटर ने आकर बात संभाली ।उन्होंने कहा कि अगर आप लोग ही ऐसी चीजें करेंगे तो शो कैसे फिर आगे बढ़ पाएगा। मैं वादा करता हूं कि सबको तस्वीरें लेने का मौका मिलता है । सोशल मीडिया पर ये घटना तेजी से वायरल हो रही है।

इस घटना के दौरान सलमान खान चेक की शर्ट और जींस पहने नजर आए थे । उनके साथ अमीषा पटेल, अर्जुन बिजलानी, सना खान और पूजा बनर्जी जैसे स्टार्स भी मौजूद रहे। सभी ने स्टेज पर जमकर परफॉर्मेंस दी थी। कहा जा रहा है कि अमीषा पटेल इस बार शो का हिस्सा बन सकती हैं लेकिन अभी इस पर कुछ भी साफ नहीं हुआ है कि वह किस रूप में शो का हिस्सा बनेंगी।

टॅग्स :सलमान खानबिग बॉस सीजन 13बिग बॉस
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की2026 में बॉक्स ऑफिस हिलाने आ रही हैं ये 6 बड़ी फिल्में, लिस्ट देखकर चौंक जाएंगे!

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान की फिल्म Battle of Galwan का नाम बदला, अब इस नाम से रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्कीकैसे हैं सलीम खान, हम सब दुआ कर रहे हैं?, आमिर खान ने शेयर किया स्वास्थ्य अपडेट, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार