लाइव न्यूज़ :

सलमान खान ने रिवील की 'दबंग 3' की रिलीज डेट, इस दिन बड़े पर्दे पर आएगी फिल्म

By मेघना वर्मा | Updated: April 26, 2019 18:46 IST

दबंग फिल्म में उनके साथ सोनाक्षी सिन्हा दिखाई देंगी। फिल्म की शूटिंग शुरू भी हो चुकी है। दबंग फिल्म की इस सीरीज का टाइटल ट्रैक हुड़..हुड़ दबंग भी शूट हो चुका है। 

Open in App

सलमान खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म दबंग 3 का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच बॉलीवुड के चुलुबल पांडे ने फिल्म की रिलीज डेट अनाउंस कर दी है। अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर सलमान ने एक फोटो शेयर की है जिसमें उन्होंने फिल्म की रिलीज डेट को रिवील किया है। 

सलमान ने अपने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर की है। जिसमें सलमान का चेहरा तो नहीं दिख रहा पर उनकी वर्दी और उसपर लगा चुलबुल पांडे का बैच दिख रहा है। इसी के ऊपर फिल्म की रिलीज डेट लिखी है जिसमें बताया गया है कि फिल्म इस साल 20 दिसम्बर को रिलीज होने वाली है। 

सलमान ने इस फोटो को शेयर करके लिखा है, 'चुलबुल इज बैक...' सलमान के इस पोस्ट के बाद लोगों से और इस फिल्म के लिए इंतजार नहीं हो रहा है। सिर्फ कॉमन फैन ही नहीं बल्कि बॉलीवुड में सुल्तान के फैन भी इसके लिए वेट नहीं कर पा रहे हैं। तभी तो रैपर और गायक बादशाह ने भी सलमान के इस पोस्ट पर कमेंट करके लिखा है, 'भौकाल कर दिए पांडे जी'

वहीं सलमान खान फिलहाल कैटरीना कैफ के साथ फिल्म भारत में दिखाई देंगे। सलमान खान इस फिल्म में पहली बार 70 साल के बूढे़ का किरदार में दिखेंगे। सिर्फ यही नहीं सलमान इस फिल्म में पांच अलग-अलग अवतार में दिखाई देंगे। 

दबंग फिल्म में उनके साथ सोनाक्षी सिन्हा दिखाई देंगी। फिल्म की शूटिंग शुरू भी हो चुकी है। दबंग फिल्म की इस सीरीज का टाइटल ट्रैक हुड़..हुड़ दबंग भी शूट हो चुका है। 

टॅग्स :सलमान खानदबंग ३ मूवी
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान की फिल्म Battle of Galwan का नाम बदला, अब इस नाम से रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्कीकैसे हैं सलीम खान, हम सब दुआ कर रहे हैं?, आमिर खान ने शेयर किया स्वास्थ्य अपडेट, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा को मिली धमकी, ईमेल भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया

बॉलीवुड चुस्की'इक्कीस' की स्क्रीनिंग में छलका जज्बातों का सैलाब, सलमान खान भी धर्मेंद्र को देख हुए भावुक

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: बर्थडे सेलिब्रेशन में भाईजान का देसी अंदाज, खुद हाथों से बनाई ‘भाऊंची भेळ’

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?