लाइव न्यूज़ :

सलमान खान को मिली जान से मारने की धमकी, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पोस्ट

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: September 25, 2019 10:00 IST

सलमान खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म दबंग 3 की शूटिंग में बिजी चल रहे हैं। इससे पहले पहले वह बिग बॉस 13 को होस्ट करते नजर आएंगे

Open in App
ठळक मुद्देसलमान खान जल्द बिग बॉस 13 में नजर आने वाले हैं। लेकिन उससे पहले एक्टर को जान से मारने की धमकी मिली है।

सलमान खान जल्द बिग बॉस 13 में नजर आने वाले हैं। लेकिन उससे पहले एक्टर को जान से मारने की धमकी मिली है। सलमान को सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकी दी गई है। एक्टर काले हिरण को मारने के मामले में आरोपी हैं ऐसे में उनको हाल ही में इसी को लेकर धमकी दी गई है। सलमान को ये धमकी सोपू नाम के एक ग्रुप पर दी गई है। सोशल मीडिया पर सलमान को धमकी वाला से पोस्ट वायरल हो रहा है।

कहा जा रहा है कि सलमान को ये धमकी गैरी शूटर नाम की आईडी से दी गई है। इस धमकी वाली पोस्ट में सलमान खान की फोटो भी लगी नजर आ रही है। जिसनें क्रॉस का निशाना लगाया गया है। यूजर ने इसको शेयर करते हुए लिखा है कि सोच ले सलमान तू भारत के कानून से बच सकता है लेकिन बिश्नोई समाज और सोपू पार्टी के कानून ने तुझे मौत की सजा सुना दी है। सोपू अदालत में तू दोषी है।

सलमान को 27 सितंबर को काला हिरण केस में जोधपुर की कोर्ट में पेश होना है। कोर्ट में रहा है अगर वह कोर्ट में पेश नहीं होते हैं तो उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी जाएगी। ऐसे में इस बार सलमान का कोर्ट में मौजूद होना अति आवश्यक है।

1999 में कांकणी गांव में फिल्म हम साथ था की शूटिंग के दौरान अभिनेता सलमान खान और उनके सह कलाकार सैफ अली खान, तब्बू, नीलम, सोनाली बेंद्रे और दुष्यंत सिंह पर काला हिरण मारने का आरोप है। इस मामले में कोर्ट में मुकदमा चल रहा है।

टॅग्स :सलमान खान
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान की फिल्म Battle of Galwan का नाम बदला, अब इस नाम से रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्कीकैसे हैं सलीम खान, हम सब दुआ कर रहे हैं?, आमिर खान ने शेयर किया स्वास्थ्य अपडेट, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा को मिली धमकी, ईमेल भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया

बॉलीवुड चुस्की'इक्कीस' की स्क्रीनिंग में छलका जज्बातों का सैलाब, सलमान खान भी धर्मेंद्र को देख हुए भावुक

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: बर्थडे सेलिब्रेशन में भाईजान का देसी अंदाज, खुद हाथों से बनाई ‘भाऊंची भेळ’

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?