लाइव न्यूज़ :

सावधान! सलमान खान के नाम पर ऐंठ रहे हैं फैंन्स के पैसे, भाईजान ने कुछ यूं किया आगाह

By मेघना वर्मा | Updated: May 3, 2019 11:07 IST

सलमान खान के नाम पर ठगी करने वालों को लेकर भाईजान ने अपने फैन्स को आगाह भी किया है। सलमान जल्द ही फिल्म भारत में दिखाई देंगे। जिसमें उनके पांच अवतार को देखने के लिए फैंस बेताब हो रहे हैं। वहीं सलमान ने दबंग 3 की शूटिंग भी शुरू कर दी है।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश के बिजनौर शहर में सलमान खान के नाम के लगे हैं फर्जी पोस्टर।पोस्टर में लिखा है 4 मई को बीइंग ह्यूमन और सलमान खान की ओर से करवाया जा रहा है इवेंट।

कई बार आपने भी सुना होगा कि बड़े लोगों के नाम पर कुछ लुटेरे पैसे ऐंठने का काम करते हैं। किसी तरह का झांसा देकर वो स्टार्स के नाम पर लोगों से पैंसे लेते हैं। ऐसा ही एक खुलासा अभी हाल ही में हुआ है जहां सलमान खान और उनके एनजीओ बींग ह्यूमन के नाम पर लोगों को गुमराह किया जा रहा है। 

उत्तर प्रदेश के बिजनौर शहर में इस तरह की घटना हुई है। जहां सलमान खान के नाम का एक पोस्टर लगाया गया है। उनके ऊपर लिखा यही गया है कि सलमान के एनजीओ बीइंग ह्यूमन की ओर से एक इवेंट ऑर्गनाइज करवाया जा रहा है। जिसमें होस्टिंग खुद सुल्तान करेंगे। सिर्फ यही नहीं इस इवेंट में पार्टिसिपेट करने के लिए भी लोगों से पैसे वसूले जा रहे हैं। 

सलमान ने किया है ट्वीट

चुलबुल पांडेय को जब इस बात का पता चला तो अपने ट्वीटर अकाउंट से सलमान ने एक पोस्ट किया है। जिसमें उन्होंने लिखा है, 'ना तो मैं और ना ही बीइंग ह्यूमन की ओर से ऐसा कोई इवेंट करवाया जा रहा है।' इवेंट पोस्टर में देखें तो उसकी डेट 4 मई की दिखा रही है। जिसमें नेहा कक्कड़, गुरु रंधावा, अरमान मलिक की फोटो भी दिख रही है।

सलमान खान के नाम पर ठगी करने वालों को लेकर भाईजान ने अपने फैन्स को आगाह भी किया है। सलमान जल्द ही फिल्म भारत में दिखाई देंगे। जिसमें उनके पांच अवतार को देखने के लिए फैंस बेताब हो रहे हैं। वहीं सलमान ने दबंग 3 की शूटिंग भी शुरू कर दी है। 

टॅग्स :सलमान खान
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान की फिल्म Battle of Galwan का नाम बदला, अब इस नाम से रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्कीकैसे हैं सलीम खान, हम सब दुआ कर रहे हैं?, आमिर खान ने शेयर किया स्वास्थ्य अपडेट, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा को मिली धमकी, ईमेल भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया

बॉलीवुड चुस्की'इक्कीस' की स्क्रीनिंग में छलका जज्बातों का सैलाब, सलमान खान भी धर्मेंद्र को देख हुए भावुक

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: बर्थडे सेलिब्रेशन में भाईजान का देसी अंदाज, खुद हाथों से बनाई ‘भाऊंची भेळ’

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?