लाइव न्यूज़ :

शुरू हुई 'दबंग 3' की शूटिंग, ये रहा सलमान खान का पहला लुक!

By मेघना वर्मा | Updated: April 1, 2019 14:09 IST

सलमान खान ने अपने भाई अरबाज खान के साथ सोशल मीडिया पर वोडियो शेयर करके इस फिल्म की शूटिंग के बारे में जानकारी दी।

Open in App

बॉलीवुड के सुपरस्टार दबंग खान ने अपनी फिल्म दंबग 3 की शूटिंग शुरू कर दी है। लोग बेसब्री से इस फिल्म के ऑन ग्राउंड होने का इंतजार कर रहे थे। अब इस फिल्म की शूटिंग के शुरू होने की खबर से सलमान खान के फैंस में खुशी की लहर है। फिल्म का निर्देशन और कोरियॉग्राफ प्रभु देवा कर रहे हैं। 

इंदौर में शुरू हुई है शूटिंग

दबंग सीरीज की सीक्वल दबंग 3 की शूटिंग खूबसूरत इंदौर शहर में शुरू हुई है। दबंग की डायरेक्शन जहां अुनराग कश्यप ने किया था। वहीं दबंग 2 का डयरेक्शन अरबाज खान ने। इस फिल्म में भी पहली दबंग की ही तरह इस बार भी सोनाक्षी सिन्हा ही दिखाई देंगी। कुछ दिनों पहले इस बात की भी रर्यूमर्स उठे थे कि इस फिल्म में सलमान के करीबी दोस्त बॉबी देओल भी नजर आ सकते हैं। 

वीडियो शेयर कर दी जानकारी

सलमान खान ने अपने भाई अरबाज खान के साथ सोशल मीडिया पर वोडियो शेयर करके इस फिल्म की शूटिंग के बारे में जानकारी दी। सलमान ने बताया की वो भाई अरबाज के साथ इंदौर में लैंड कर चुके हैं। अब फिल्म की शूटिंग शुरू होगी। वहीं इस वीडियो में सलमान इंदौर से जुड़ी यादों को लेकर इमोशनल हो गए।  सलमान के दोनों भाईयों का जन्म यहीं हुआ था। 

दबंग खान का जारी हुआ पहला लुक 

सलमान खान की इंदौर में शूटिंग का पहला लुक भी रिलीज हो गया है। सोशल मीडिया पर शेयर किए इस वीडियो में सलमान, दबंग स्टाइल में पीठ पर चश्मा लगाए नजर आ रहे हैं। फैंस उनकी इस फोटो को देखकर बेहद एक्साइटेड हैें। 

भारत में दिखेंगे सलमान

सलमान खान जल्द ही फिल्म भारत में दिखाई देंगे। इस फिल्म में उनके साथ कैटरीना कैफ होंगी। ये फिल्म 2019 की ईद पर रिलीज होगी। डायरेक्‍टर अली अब्‍बास जफर की इस फिल्‍म में तब्‍बू, जैकी श्रॉफ, दिशा पाटनी और सुनील ग्रोवर जैसे ऐक्‍टर्स भी नजर आएंगे। 

टॅग्स :सलमान खानसोनाक्षी सिन्हाअरबाज़ खान
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान की फिल्म Battle of Galwan का नाम बदला, अब इस नाम से रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्कीकैसे हैं सलीम खान, हम सब दुआ कर रहे हैं?, आमिर खान ने शेयर किया स्वास्थ्य अपडेट, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा को मिली धमकी, ईमेल भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया

बॉलीवुड चुस्की'इक्कीस' की स्क्रीनिंग में छलका जज्बातों का सैलाब, सलमान खान भी धर्मेंद्र को देख हुए भावुक

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: बर्थडे सेलिब्रेशन में भाईजान का देसी अंदाज, खुद हाथों से बनाई ‘भाऊंची भेळ’

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?