लाइव न्यूज़ :

भाईजान की 'राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई' को लेकर आई बड़ी अपडेट, जानिए कब रिलीज होगी फिल्म

By अमित कुमार | Updated: August 6, 2020 07:04 IST

'राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई' का डायरेक्शन प्रभुदेवा ने किया है, जो जल्द से जल्द फिल्म की शूटिंग पूरी करना चाहते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देइस फिल्म को थिएटर्स में ही रिलीज किया जाना है इसलिए मेकर्स किसी भी जल्दी में नहीं हैं। सलमान खान अक्टूबर या नवंबर में वापस शूटिंग करेंगे। फिल्म के दूसरे निर्माताओं अतुल अग्निहोत्री, सोहेल खान और निखिल नमित के साथ बातचीत कर सलमान खान फिल्म को और आगे बढ़ाने का फैसला किया है।

बॉलीवुड के दबंग खान यानी सलमान खान की फिल्मों का फैंस बेसब्री से इंतजार करते हैं। सलमान हर साल ईद पर एक बेहतरीन फिल्म फैंस के सामने लेकर आते हैं। इस बार सल्लू फैंस को ईद के मौके पर राधे: योर मोस्ट वॉन्टेड भाई का तोहफा देने वाले थे। लेकिन कोरोना वायरस के कारण यह संभव नहीं हो सका। इसके बाद ऐसी खबरें थी कि फिल्म दीवाली के समय रिलीज की जाएगी।

अब सलमान खान की फिल्म 'राधे : योर मोस्ट वॉन्टेड भाई' को लेकर नई खबर यह आ रही है कि यह फिल्म 2021 में गणतंत्र दिवस के आसपास रिलीज हो सकती है। सूत्रों के हवाले से आई रिपोर्ट में कहा गया है कि फिल्म की लगभग 10 दिन की शूटिंग बाकी है और अब फिल्म का एक गाना जोड़ा जा रहा है। सलमान खान अक्टूबर या नवंबर में वापस शूटिंग करेंगे। 

थिएटर्स में ही रिलीज होगी सलमान खान की फिल्म

इस फिल्म को थिएटर्स में ही रिलीज किया जाना है इसलिए मेकर्स किसी भी जल्दी में नहीं हैं। इसलिए अब अगले साल जनवरी के आखिरी वीकेंड में इसे रिलीज करने की प्लानिंग चल रही है। अगर ऐसा नहीं हो पाता है तो इसे 2021 की ईद पर रिलीज किया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सलमान खान अभी शूटिंग करने के मूड में बिल्कुल नहीं हैं।

 फिलहाल शूटिंग के मूड में नहीं सलमान खान

फिल्म के दूसरे निर्माताओं अतुल अग्निहोत्री, सोहेल खान और निखिल नमित के साथ बातचीत कर सलमान खान फिल्म को और आगे बढ़ाने का फैसला किया है। फिल्म की शूटिंग को अक्टूबर के अंतिम सप्ताह तक टाल दिया गया है। कोरोना वायरस के कारण हुए लॉकडाउन की वजह से फिल्म के कुछ हिस्से की शूटिंग बाकी रह गई थी। इससे पहले ईटाइम्स ने वरिष्ठ फिल्म विश्लेषक तरण आदर्श से इस फिल्म के रिलीज को लेकर बातचीत की थी। इस दौरान तरण आदर्श ने बताया कि अब 'राधे: योर मोस्ट वॉन्टेड भाई' रिलीज डेट और आगे बढ़ना तय है। 

टॅग्स :सलमान खानबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!