लाइव न्यूज़ :

सलमान खान की जान को है खतरा, मुंबई पुलिस को किया गया अलर्ट

By रामदीप मिश्रा | Updated: June 13, 2018 09:40 IST

गैंगस्टर लॉरेंस विश्नोई ने फिल्म अभिनेता सलमान खान को जान से मारने की धमकी दी थी। लॉरेंस विश्नोई मूलत: पंजाब का रहने वाला है।

Open in App

चंडीगढ़, 13 जूनः बॉलीवुड के टाइगर यानी सलमान खान को जान से मारने धमकी देने वाला लॉरेंस बिश्‍नोई गैंग अभी भी सक्रीय है और उनकी जान को अभी भी खतरा बताया जा रहा है। इस संबंध में हरियाणा की पुलिस ने मुंबई पुलिस को अलर्ट कर दिया है। दरअसल,  लॉरेंस बिश्‍नोई गैंग का गैंगस्‍टर संपत नेहरा गिरफ्तार किया जा चुका, जिससे पूछताछ में नए-नए खुलासे हो रहे हैं।  हरियाणा पुलिस की स्पेशल टास्कफोर्स ने संपत नेहरा को पंचकूला की एक कोर्ट में पेश किया गया था, जिसके बाद उसको रिमांड पर लेने की मांग उठाई गई। कोर्ट ने नेहरा को सात दिन की रिमांड पर भेज दिया। इसके बाद उससे पूछताछ में यह सामने आया है कि उसके गैंग के कुछ साथी मुंबई में छिपे हुए हैं, जिनसे सलमान खान की जान को खतरा है। 

खबरों के मुताबिक, पुलिस के संपता नेहरा के साथियों को भी गिरफ्तार करने की प्रयास में जुटी हुई है। नेहरा से पूछताछ इस बात को लेकर भी की जा रही है कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग के पास किस तरह के हथियार हैं। साथ ही साथ इस गैंग के लोगों के फोटो लिए गए हैं और उनके ठिकानों के बारें में पूछताछ की जा रही है। 

मालूम गो कि हरियाणा पुलिस की एसटीएफ ने गैंगस्टर संपता नेहरा को 6 जून को हैदराबाद से गिरफ्तार किया था। उस पर हरियाणा पुलिस ने एक लाख, पंजाब पुलिस ने 50 हजार और राजस्थान पुलिस ने 50 हजार रुपये का इनाम रखा था। पुलिस को इस बड़े गैंगस्टर से लॉरेंस गैंग के बारे में कई अहम जानकारियां मिल सकती हैं। 

आपको बता दें, गैंगस्टर लॉरेंस विश्नोई ने फिल्म अभिनेता सलमान खान को जान से मारने की धमकी दी थी। लॉरेंस विश्नोई मूलत: पंजाब का रहने वाला है। लॉरेंस के पिता पंजाब पुलिस में एक कॉन्स्टेबल हैं और अकेले लॉरेंस के पास करोड़ों रुपये की जमीन है। छात्र राजनीति से गुंडागर्दी का सफर यूनिवर्सिटी चुनाव में हारने के बाद शुरू हुआ। 25 साल के लॉरेंस पर कई राज्यों में दो दर्जन से अधिक मुकदमें दर्ज हैं। लॉरेंस ने चंडीगढ़ के डीएवी स्कूल से बारहवीं पास की है।लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें!

टॅग्स :सलमान खानहरियाणामुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?