लाइव न्यूज़ :

एक बार फिर सलमान खान ने दिखाई अपनी दरियादिली, मामला जानकर दंबग खान के दीवाने हो जाएंगे फैंस

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: May 28, 2019 12:55 IST

हाल ही में सलमान खान कैटरीना कैफ के साथ रियल्टी शो राइजिंग स्टार पहुंचे थे। जहां सलमान खान की दरिया दिली देखने को मिली है।

Open in App
ठळक मुद्देसलमान कई बार इस तरह की दरियादिली दिखा चुके हैं। सलमान खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'भारत' के प्रमोशन में बिजी हैं।

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान इन दिनों अपनी फिल्म भारत के प्रमोशन में बिजी चल रहे हैं। हाल ही में सलमान खानकैटरीना कैफ के साथ रियल्टी शो राइजिंग स्टार पहुंचे थे। जहां सलमान खान की दरिया दिली देखने को मिली है।

इस शो के दौरान का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें सलमान खान की दरियादिली का रूप फैंस से रुबरु हुआ है। दरअसल शो के प्रतियोगी आफताब ने  घर के लिए लोन लिया था। जब शो के दैरान सलमान को यह बात पता चलती है तो वह उस लड़के की मदद करने के लिए अपना हाथ आगे बढ़ाए। साथ ही उसके पिता को इस बात का आश्वासन भी दिया कि उनका बेटा एक दिन काफी आगे जाएगा। 

साथ ही सलमान कहते हैं कि लोन वह चुकता करेंगे उनका इतना कहते ही अफताब के चेहरे पर खुशी की लहर दौड़ जाती है और उस के पिता भी खुशी से भावुक हो जाते हैं।

सलमान का ये रूप पहली बार देखने को नहीं मिला है।  वह कई बार इस तरह की दरियादिली दिखा चुके हैं। अपनी बिइंग ह्यूमन संस्था के जरिए भी सलमान लोगों की खूब मदद करते रहते हैं।

सलमान खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'भारत' के प्रमोशन में बिजी हैं। फिल्म में सलमान खान के अलावा कैटरीना कैफ, दिशा पाटनी,सुनील ग्रोवर, जैकी श्रॉफ नजर आएंगे। ये फिल्म सलमान के बचपन से लेकर बुढ़ापे तक की कहानी को पेश करेगी। 

टॅग्स :भारतसलमान खानकैटरीना कैफदिशा पाटनी
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान की फिल्म Battle of Galwan का नाम बदला, अब इस नाम से रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्कीकैसे हैं सलीम खान, हम सब दुआ कर रहे हैं?, आमिर खान ने शेयर किया स्वास्थ्य अपडेट, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा को मिली धमकी, ईमेल भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया

भारत'Ram Rasayan' Book: रामकथा पर आधारित पुस्तक 'राम रसायन' का मुरारी बापू ने किया विमोचन, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीन्यू ईयर ट्रिप में छाया मौनी रॉय और दिशा पाटनी का स्टाइलिश फ्रेंडशिप गोल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस