लाइव न्यूज़ :

Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Box Office: ईद के दिन 'किसी का भाई किसी की जान' की कमाई में आया जबरदस्त उछाल, दूसरे दिन फिल्म ने कमाए इतने करोड़

By अनिल शर्मा | Updated: April 23, 2023 12:39 IST

Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Box Office Collection Day 2: फिल्म ने पहले दिन 15.81 करोड़ रुपये की कमाई की थी। इसी के साथ यह इस साल पहले दिन दूसरी सर्वाधिक कमाई करने वाली फिल्म बन गई है।” ‘किसी का भाई किसी की जान’ का निर्माण ‘सलमान खान फिल्म्स’ (एसकेएफ) के बैनर तले किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देकिसी का भाई किसी की जान ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 15.81 करोड़ रुपये की कमाई की।फरहाद सामजी के निर्देशन में बनी यह फिल्म ईद से एक दिन पहले रिलीज हुई है।

   Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Box Office Collection Day 2: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ की ओपनिंग खासे खराब रही लेकिन ईद के दिन इसकी कमाई में काफी उछाल देखने को मिला। सलमान को ईद की छुट्टी और उनके फैंस ने निराश नहीं किया। 

गौरतलब है कि किसी का भाई किसी की जान ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 15.81 करोड़ रुपये की कमाई की। फरहाद सामजी के निर्देशन में बनी यह फिल्म ईद से एक दिन पहले रिलीज हुई है। सलमान इस फिल्म के जरिये चार साल बाद बड़े पर्दे पर मुख्य भूमिका निभाते नजर आ रहे हैं।

तरण आदर्श के मुताबिक फिल्म ने दूसरे दिन शानदार कलेक्शन किया। उन्होंने ट्वीट कर बताया कि किसी का भाई किसी की जान ने दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर 25.75 करोड़ का बिजनेस किया। ऐसे में इसका कुल कलेक्शन 41.56 करोड़ हो चुका है। रिलीज के दिन ‘किसी का भाई किसी की जान’ के निर्माताओं ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा, “फिल्म का प्रदर्शन दर्शकों के लिए किसी उत्सव से कम नहीं है। ‘किसी का भाई किसी की जान’ ने पहले दिन से ही बॉक्स ऑफिस पर अपना जादू बिखेरना शुरू कर दिया है।

फिल्म ने पहले दिन 15.81 करोड़ रुपये की कमाई की थी। इसी के साथ यह इस साल पहले दिन दूसरी सर्वाधिक कमाई करने वाली फिल्म बन गई है।” ‘किसी का भाई किसी की जान’ का निर्माण ‘सलमान खान फिल्म्स’ (एसकेएफ) के बैनर तले किया गया है। इसमें सलमान के अलावा तेलुगु अभिनेता वेंकटेश, पूजा हेगड़े, जगपति बाबू, भूमिका चावला, विजेंदर सिंह, राघव जुयाल, सिद्धार्थ निगम, जस्सी गिल, शहनाज गिल, पलक तिवारी और विनाली भटनागर ने भी अहम किरदार निभाए हैं।

टॅग्स :सलमान खानबॉक्स ऑफिस कलेक्शन
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

बॉलीवुड चुस्कीDhurandhar 2 Box Office: धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, पहले वीकेंड पर ₹558.45 करोड़!

बॉलीवुड चुस्कीबॉक्स ऑफिस पर 'धुरंधर 2' का तूफान, 3 दिन की रिकॉर्ड तोड़ कमाई से सब हैरान

बॉलीवुड चुस्कीधुरंधर 2 में छुपे हैं इतने बड़े सरप्राइज! ये नए किरदार देख दिमाग घूम जाएगा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल