लाइव न्यूज़ :

तीन दिनों में 'टाइगर जिंदा है' ने की छप्परफाड़ कमाई, जानें अबतक का कलेक्शन

By कोमल बड़ोदेकर | Updated: December 25, 2017 18:03 IST

यशराज बैनर तले बनी यह फिल्म देश की करीब 4600 और विदेशों की 1100 स्क्रीन पर रिलीज की गई है।

Open in App

मोस्ट अवेटेड फिल्म टाइगर जिंदा है शुक्रवार (23 दिसंबर) को रिलीज हो चुकी है। बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर छप्पर फाड़ के कमाई कर रही है। फिल्म ने रिलीज के तीसरे दिन यानी रविवार को उम्मीद से दोगुना प्रदर्शन करते किया। यह फिल्म तीसरे दिन 45 करोड़ से भी ज्यादा रुपए की बंपर कमाई कर चुकी है।

फिल्म ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक, फिल्म ने रविवार को 45.53 करोड़ रुपए की कमाई की है। शुक्रवार को रिलीज हुई इस फिल्म ने 34.10 करोड़ जबकि शनिवार को 35.30 करोड़ रुपए का धमाकेदार कलेक्शन किया था। तीन दिनों की कुल कमाई की बात करें तो यह फिल्म अब तक 114.93 करोड़ की रिकॉर्डतोड़ कमाई कर चुकी है।

निर्माता आदित्य चोपड़ा और निर्देशक अब्बास अली जफर ने 150 करोड़ रुपये खर्च कर इस फिल्म का निर्माण किया है। फिल्म बनाने की लागत 130 करोड़ रुपये है। इसके अलावा 20 करोड़ फिल्म के प्रिंट्स और विज्ञापन पर खर्च किए गए हैं। यशराज बैनर तले बनी यह फिल्म देश की करीब 4600 और विदेशों की 1100 स्क्रीन पर रिलीज की गई है।

टॅग्स :टाइगर जिंदा हैसलमान खान
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान की फिल्म Battle of Galwan का नाम बदला, अब इस नाम से रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्कीकैसे हैं सलीम खान, हम सब दुआ कर रहे हैं?, आमिर खान ने शेयर किया स्वास्थ्य अपडेट, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा को मिली धमकी, ईमेल भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया

बॉलीवुड चुस्की'इक्कीस' की स्क्रीनिंग में छलका जज्बातों का सैलाब, सलमान खान भी धर्मेंद्र को देख हुए भावुक

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: बर्थडे सेलिब्रेशन में भाईजान का देसी अंदाज, खुद हाथों से बनाई ‘भाऊंची भेळ’

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?