लाइव न्यूज़ :

अपने फार्म हाउस पर खेती करते नजर आए सलमान खान, बोले- जय जवान, जय किसान

By अमित कुमार | Updated: July 12, 2020 14:03 IST

सलमान खान लंबे समय से अपना सारा समय फॉर्म हाउस पर ही बिता रहे हैं। सलमान खान इस दौरान अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करते रहते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसलमान खान की अपकमिंग फिल्म राधे : योर मोस्ट वॉन्टेड भाई 2020 की मचअवेटेड मूवी है। बॉलीवुड के दबंग खान सलमान भी इन दिनों घर ही समय बिता रहे हैं। इस तस्वीर में सलमान खान अपने हाथों में पौधे लिए हुए हैं।

कोरोना वायरस का कहर दिन-प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। पिछले कई महीनों से बॉलीवुड फिल्मों की शूटिंग को दोबारा शुरू करने की इजाजत दे दी गई है। शूटिंग की प्रमीशन मिलने के बाद भी कुच स्टार्स इस समय किसी भी तरह का रिस्क नहीं लेना चाहते। बॉलीवुड के दबंग खान सलमान भी इन दिनों घर ही समय बिता रहे हैं। वह इस महामारी के दौरान किसी तरह का खतरा मोल नहीं लेना चाहते। 

सलमान खान की अपकमिंग फिल्म राधे : योर मोस्ट वॉन्टेड भाई 2020 की मचअवेटेड मूवी है। कोरोना के कारण ये फिल्म फिलहाल टाल दी गई है। लेकिन पनवेल स्थित फार्महाउस पर ही सलमान खान ने गाने की शूटिंग की थी, जिसे फैंस ने खासा पसंद किया था। सलमान सोशल मीडिया पर फैंस के लिए अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करते रहते हैं। 

वायरल हो रही है तस्वीर

इन दिनों उनकी एक तस्वीर जमकर वायरल हो रही है। इस तस्वीर में सलमान खान अपने हाथों में पौधे लिए हुए हैं। तस्वीर को देखने पर पता चलता है कि सलमान खेत में काम कर रहे हैं।  इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, "दाने-दाने पर लिखा होता है खाने वाले का नाम, जय जवान, जय किसान।" सलमान खान का यह अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है। 

इस वजह से सलमान खान से निराश हैं फैंस

बता दें, सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद पिछले कुछ समय से यूजर्स सोशल मीडिया पर लगातार सलमान खान की फिल्मों को बॉयकोट करने की मांग कर रहे थे। यही नहीं, यूजर्स ने सलमान पर ये भी आरोप लगाया कि वो फिल्म इंडस्ट्री में हो रहे भाई-भतीजावाद यानि नेपोटिज्म को बढ़ावा देते हैं और खेमेबाजी (लॉबिंग) करते हैं। सलमान खान और उनके पूरे परिवार पर फिल्म 'दबंग' कि निर्देशक अभिनव सिंह कश्यप भी लगातार आरोप लगा रहे हैं। मालूम हो, अभिनव मशहूर फिल्मकार अनुराग कश्यप के भाई हैं।

टॅग्स :सलमान खानबॉलीवुड हीरोबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच