लाइव न्यूज़ :

प्रफुल पटेल के बेटे की शादी में सलमान खान, अनिल कपूर ने 'जुम्मे की रात' गाने पर किया धमाकेदार डांस, शिल्पा शेट्टी ने भी दिया साथ

By अनिल शर्मा | Updated: December 20, 2021 08:50 IST

Open in App
ठळक मुद्देशादी के लिए जयपुर जाने के लिए सलमान ने अपने बिजी शेड्यूल से ब्रेक लिया थावीडियो में अनिल कपूर अपने ठेठ अंदाज में डांस का आनंद लेते दिख रहे हैंसलमान खान और शिल्पा शेट्टी जुम्मे की रात पर डांस करते नजर आ रहे हैं

जयपुरः पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रफुल पटेल के बेटे की शादी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें सलमान खान 'जुम्मे की रात' गाने पर डांस करते दिख रहे हैं। यही नहीं शिल्पा शेट्टी और अनिल कपूर भी सलमान खान का बखूबी साथ दे रहे हैं। वीडियो में स्टेज पर नीले रंग का सूट पहने सलमान के साथ पटेल का परिवार भी डांस करते दिख रहा है।

वीडियो में अनिल कपूर अपने ठेठ अंदाज में डांस का आनंद लेते दिख रहे हैं, वहीं सलमान डांस के लिए आगे आते हैं और फिर शिल्पा उसमें शामिल हो जाती हैं। दोनों जुम्मे की रात पर डांस करते हैं। सलमान गाने पर अपने लोकप्रिय डांस स्टेप्स करते  नजर आ रहे हैं। वहीं शिल्पा और अनिल कपूर भी गाने पर थिरकने लगते हैं।

शादी के लिए जयपुर जाने के लिए सलमान ने अपने बिजी शेड्यूल से ब्रेक लिया था। वह वर्तमान में बिग बॉस 15 की मेजबानी कर रहे हैं और उन्होंने वीकेंड का वार एपिसोड को प्री-रिकॉर्ड किया था। टेलीकास्ट के दौरान वह राखी सावंत के पति रितेश को लेक्चर देते हुए दिखे कि उन्हें कैसे न ट्रीट किया जाए।

सलमान के अगले साल एक था टाइगर फ्रैंचाइज़ी में अगली किस्त की शूटिंग होनी है। शूटिंग के लिए उनके साथ को-स्टार कैटरीना कैफ भी शामिल होंगी। अनिल ने नीतू कपूर, वरुण धवन और कियारा आडवाणी के साथ अपनी आने वाली फिल्म 'जुग जुग जियो' की शूटिंग पूरी कर ली है।

टॅग्स :सलमान खानअनिल कपूरशिल्पा शेट्टीप्रफुल्ल पटेलहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!