लाइव न्यूज़ :

फिल्म अंतिम की बंपर शुरुआत के बीच अपने ही फैंस पर भड़के सलमान, बोले किसी को पानी तक नसीब नहीं और आप ये कर रहे हो

By वैशाली कुमारी | Updated: November 29, 2021 20:02 IST

अन्तिम को शुरुआत से ही बढ़िया कमाई मील रही है जिससे सलमान और आयुष काफी खुश हैं। एक तरफ फिल्म की सफलता पर सलमान जश्न मना रहे थे तो कुछ ऐसी भी घटनाएं हुई जिससे भाई को काफी गुस्सा आया।

Open in App
ठळक मुद्देसलमान खान ने इससे जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर जारी किया फिल्म में सलमान एक सिख पुलिस कि भूमिका में हैं जिसमें उनके जीजा आयुष ने विलेन कि भूमिका निभाई है

सुपरस्टार सलमान खान और उनके जीजा आयुष अभिनीत    फिल्म 'अंतिम' रिलीज हो चुकी है और सिनेमाघरों में जबरदस्त ओपनिंग कमाई कर रही है। अन्तिम को शुरुआत से ही बढ़िया कमाई मील रही है जिससे सलमान और आयुष काफी खुश हैं। एक तरफ फिल्म की सफलता पर सलमान जश्न मना रहे थे तो कुछ ऐसी भी घटनाएं हुई जिससे भाई को काफी गुस्सा आया।

दरअसल फिल्म रिलीज होने के बाद फैंस का अजब-गजब रिएक्शन देखने को मिल रहा है, जिनमें से कुछ सलमान खान के क्रेजी फैंस शामिल हैं। वे कभी सिनेमाघरों के भीतर पटाखे चलाते दिखाई पड़े तो कभी फिल्म 'अंतिम'  के पोस्टर पर दूध चढ़ा दिया। हालाकि थिएटर्स में पटाखे चलाए जाने का विरोध सलमान पहले ही कर चुके हैं लेकिन  अब उन्होंने पोस्टर पर दूध चढ़ाने वाली घटना पर भी गुस्सा जाहिर किया है।

सलमान खान ने इससे जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर जारी किया और लोगों को इसे ना दोहराने की बात कही। सलमान ने कहा 'कई लोगों को पानी नसीब नहीं होता और आप ऐसे दूध वेस्ट कर रहे हो। अगर आपको दूध देना ही है तो मेरी अपील है कि आप गरीब बच्चों को पिलाएं जिन्हें दूध पीने को नहीं मिलता। सलमान द्वारा शेयर किए वीडियो में साफ साफ देखा जा सकता है की उनके फैंस अंतिम के पोस्टर पर दूध चढ़ाते नजर आ रहे हैं।

इससे पहले सलमान ने थिएटर के भीतर पटाखे ना जलाने कि अपील कि थी, कुछ क्रेजी फैंस द्वारा पटाखे जलाने का वीडियो सामने आनेपर सलमान ने इसपर अपनी चिंता व्यक्त की। सलमान ने कहा कि आपसे अनुरोध है कृपया इस तरह सिनेमाघरों में आतिशबाजी ना करें, फिल्म का मजा लें और खुश रहें। बता दे की फिल्म में सलमान एक सिख पुलिस कि भूमिका में हैं जिसमें उनके जीजा आयुष ने विलेन कि भूमिका निभाई है।

टॅग्स :सलमान खानबॉलीवुड हीरोहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!