लाइव न्यूज़ :

VIDEO: फूड ट्रक 'बीइंग हैंगरी' के जरिए अब गरीबों की भूख मिटा रहे सलमान खान, बंटवा रहे खाने-पीने का सामान

By अमित कुमार | Updated: May 7, 2020 13:56 IST

सलमान खान की बात करें तो वह लगातार लोगों की अलग अलग तरीके से मदद करते नजर आ रहे हैं। ऐसे में जरूरतमंदों के लिए एक बार फिर से सलमान खान आगे आए हैं और अपनी दरियादिली दिखाई है।

Open in App
ठळक मुद्देमीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सलमान खान ने अब गरीबों की मदद के लिए एक और कदम आगे बढ़ाया है। कोरोना वायरस से लड़ने के लिए सलमान खान अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर लोगों को सतर्क करने का काम भी कर रहे हैं।

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान लोगों की मदद के लिए हमेशा आगे रहते हैं।  कोरोना वायरस की वजह से लगे लॉकडाउन के बीच गरीब और बेसहारा लोगों के लिए सलमान लगातार नेक काम कर रहे हैं। इतना ही नहीं कोरोना वायरस से लड़ने के लिए सलमान खान अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर लोगों को सतर्क करने का काम भी कर रहे हैं। पिछले कुछ दिनों से वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सलमान खान ने अब गरीबों की मदद के लिए एक और कदम आगे बढ़ाया है। दरअसल, बीइंग ह्युमन फाउंडेशन के तहत सलमान खान मुंबई के कई इलाकों में फूड ट्रक 'बीइंग हैंगरी' के जरिए गरीब परिवारों को खाने-पीने का सामान बांट रहे हैं। सलमान खान के फैन क्लब ने ट्विटर पर एक वीडियो भी शेयर कर इस बात की जानकारी दी है। सलमान खान के इस पहल को देखते हुए सोशल मीडिया पर फैंस लगातार उनकी तारीफ कर रहे हैं। 

गरीबों की मदद को हमेशा तैयार रहते सलमान खान

सलमान खान पहले ही 25 हजार दिहाड़ी मजदूरों और गरीबों की मदद कर रहे हैं। आर्थिक मदद के साथ सलमान जरूरत का सामान भी उपलब्ध करवा रहे हैं। इन दिनों सलमान खान अपने फार्म हाउस पर हैं वहां, उनके साथ एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस और यूलिया वंतूर साथ में हैं।

 'राधे: योर मोस्ट वॉन्टेड भाई' में नजर आएंगे सलमान खान

सलमान खान की फिल्म 'राधे: योर मोस्ट वॉन्टेड भाई' का इंतजार फैंस बेसब्री के साथ कर रहे हैं। लॉकडाउन के कारण फिलहाल थिएटर में कोई भी फिल्म को रिलीज नहीं किया जा रहा है। 'राधे: योर मोस्ट वॉन्टेड भाई' इस साल ईद पर रिलीज होने वाली थी। लेकिन मौजूदा हालात को देखते हुए इसका ईद पर रिलीज होना बेहद मुश्किल दिखाई पड़ रहा है।

 

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस लॉकडाउनबीइंग ह्यूमनसलमान खानबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!