लाइव न्यूज़ :

Salman Khan Galaxy Firing News: घर के बाहर फायरिंग के बाद क्या बोले सलमान खान? करीबी ने बताई एक्टर के मन की बात

By अंजली चौहान | Updated: April 14, 2024 14:47 IST

Salman Khan Galaxy Firing News:सुपरस्टार सलमान खान ने अपने घर के बाहर हुई फायरिंग की घटना पर प्रतिक्रिया दी है. वह अपने परिवार की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं और ऐसा लगता है कि वे गैलेक्सी अपार्टमेंट से बाहर जा सकते हैं।

Open in App

Salman Khan Galaxy Firing News: एक्टर सलमान खान के ब्रांदा स्थित घर के बाहर रविवार सुबह हुई गोलीबारी के बाद से उनके करीबी चितिंत हैं। इस घटना के बाद एक्टर के घर के बाहर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। मुंबई पुलिस इस हमले की जांच में जुटी हुई है और हमलावरों को जल्द पकड़ने की कोशिश की जा रही है। अपने घर के बाहर हुए हमले के बाद सलमान खान की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। उनके करीबी सूत्र ने एक्टर के मन की बात सामने रखी। खान परिवार के एक करीबी दोस्त ने आज हुई घटना के बारे में जूम टीवी से बात की। सूत्र ने बताया, "सलमान खान को अपनी नहीं बल्कि अपने परिवार की चिंता है।"

करीबी का कहना है कि सलमान के पिता सलीम खान ने सुझाव दिया है कि वे अपने पारिवारिक निवास को छोड़कर किसी बेहतर जगह पर चले जाएं।

सूत्र ने आगे कहा कि सलमान खान को लगता है कि वह धमकी पर जितना अधिक ध्यान देंगे, उतना ही अधिक ध्यान आकर्षित करने वाले को लगेगा कि वह जो चाहता था वह करने में सफल हो गया है।

जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह दो अज्ञात हमलावर बाइक पर सवार होकर सलमान खान के निवास के बाहर पहुंचे। हमलावरों ने कई राउंड फायरिंग की जिसके बाद वह वहां से भागने में कामयाब रहे। हालांकि, सलमान खान ने किसी भी मीडिया से बात नहीं की और न ही कोई पोस्ट डाला लेकिन उनके एक करीबी सूत्र ने एक जानकारी दी है। 

पुलिस घटना की जांच कर रही है और सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिए हैं। इस हमले के तार गैंगस्टर लोरेंस बिश्नोई से जोड़े जा रहे हैं। क्योंकि सुपरस्टार को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई द्वारा कई बार जान से मारने की धमकियाँ मिली हैं।

पूजा भट्ट ने दी प्रतिक्रिया

पूजा भट्ट ने इस घटना पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने एक्टर की सुरक्षा पर सवाल उठाए। अभिनेत्री ने एक्स को लिखा, "भयानक और निंदनीय। अगर खान के आवास के बाहर सुरक्षा के लिए खड़ी पुलिस वैन के साथ ऐसा हो सकता है तो यह कहना उचित है कि सुरक्षा एक भ्रम है। बांद्रा में निश्चित रूप से और अधिक कड़ी निगरानी की जरूरत है। डकैतियां कुछ समय पहले हंगामा हो रहा था और अब गोलीबारी डरावनी है।"

टॅग्स :सलमान खानमुंबई पुलिसबॉलीवुड हीरोहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

क्रिकेटMI vs KKR IPL 2026 Match: बीसीसीआई ब्रॉडकास्ट इंजीनियर का मुंबई ट्राइडेंट होटल में मिला शव?, आईपीएल की जिम्मेदारी देख रहे थे?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!