लाइव न्यूज़ :

यही है वो लड़की, जो सलमान खान को मिली है, नाम है वरीना

By खबरीलाल जनार्दन | Updated: February 6, 2018 15:32 IST

करीब ढाई घंटे तक संशय की स्थिति के बाद सलमान ने वरीना की तस्वीर शेयर की। वरीना इराकी पिता और अफगानी मां की बेटी हैं।

Open in App

सलमान खान ने यह ट्वीट कर के, 'मुझे लड़की मिल गई है' तहलका मचा दिया, अब उन्होंने वो लड़की कौन है इसका खुलासा कर दिया है। इस खुलासे में खास बात ये है कि लड़की का संबंध उनके जीजा आयुष शर्मा से है। लड़की का नाम वरीना हुसैन है। करीब ढाई घंटे तक संशय की स्थिति के बाद सलमान ने वरीना की तस्वीर शेयर की। उहोंने लिखा, 'परेशान होने की कोई बात नहीं है। आयुष शर्मा की फिल्‍म लवरा‌‌त्रि के लिए लड़की मिल गई वरीना, तो डोंट वरी ना, बी हैप्पी ना।'

उनके ट्वीट से जाहिर हो रहा है कि वे आयुष शर्मा को यह बता रहे हैं कि परेशान मत हो, खुश रहो। सलमान खान करीब तीन महीने पहले अपने बहन अर्पिता के पति को लॉन्च करने की घोषणा की थी। लेकिन बीते तीन महीनों से उनके लिए हीरोइन का चुनाव नहीं हो पा रहा था। बीच में ऐसी खबरें आई कि आयुष के लिए जो लड़की ढूंढी जा रही है, वे उसके साथ काम करने से मना कर दे रहे हैं। सलमान ने अब उनके लिए लड़की ढूंढ़ कर फिल्म को फिर से शुरू कर दिया है।

कौन हैं वरीना हुसैन, जिन्हें सलमान खान करने जा रहे हैं लॉन्च

वरीना हुसैन एक स्ट्रगल कर रही मॉडल हैं। इससे पहले उन्हें एक कैडबरी के ऐड में देखा जा चुका है। वरीना इराकी पिता और अफगानी मां की बेटी हैं। वह न्यू यार्क फिल्म ऐकेडमी से पढ़ी हैं।

उल्लेखनीय है कि अभिनेत्री दिशा पठानी भी पहले कैटबरी के ऐड में दिखी थीं। अब वरीना भी उन्हीं के रास्ते पर आगे बढ़ रही हैं। अब वह सलमान खान फिल्म्स के बैनर तले आ गई हैं। चूंकि फिल्म सलमान के सबसे चहेते आयुष शर्मा की है इसलिए उनसे उम्मीदें बढ़ गई हैं।

सलमान की शादी से जोड़ा गया था ट्वीट को

सलमान खान ने मंगलवार (6 जनवरी) को एक ट्वीट किया। इसमें सलमान ने बताया, 'मुझे लड़की मिल गई है।' ट्वीट आते ही उनके फैंस इस पर टूट पड़े। ज्यादातर लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए उनसे लड़की का नाम पूछा। कुछ लोग उन्हें जल्दी से शादी की सलाह देते नजर आए। लेकिन कुछ लोगों ने ट्वीट को लेकर सलमान का मजाक भी उड़ाया। इंटेलेक्चुअल तैमूर नाम के अकाउंट ने लिखा- लड़की नहीं आंटी होगी, अच्छे से देख लो। यो यो फनी सिंह ने कहा कि सलमान को राहुल गांधी से थोड़ी टिप्स लेनी चाहिए।

यहां तक कि कुछ फैंस उन्हें कंडोम से रिलेटेड भी सलाह दे दी थी।

टॅग्स :सलमान खानबॉलीवुड गॉसिपबॉलीवुड अभिनेत्रीवरीना हुसैन
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्की4 साल बाद टूटी मौनी रॉय की शादी, तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

बॉलीवुड चुस्की'आखिरी सवाल' मूवी रिव्यू: कलाकारों के अभिनय ने जीता दिल, जानिए कैसी है फिल्म 'आखिरी सवाल'

बॉलीवुड चुस्कीब्लैक ऑफ-शोल्डर गाउन में मृणाल ठाकुर का ग्लैमरस लुक वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअदिति शर्मा और हम्द खान की "इश्क ज़ालिम है" वीनस म्यूजिक पर रिलीज !

बॉलीवुड चुस्कीकन्नड़ एक्टर दिलीप राज का निधन, 48 की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से तोड़ा दम