लाइव न्यूज़ :

सलमान खान की 'भारत' के पहले सॉन्ग 'स्लो मोशन' का टीजर आउट, दिशा पाटनी का हॉट डांस देख आई रवीना टंडन की याद

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: April 25, 2019 08:50 IST

सलमान खान की फिल्म भारत का पहला गाना स्लो मोशन गुरुवार को रिलीज होने वाला है। बुधवार को उसका टीजर आउट हुआ है, जिसमें दिशा पाटनी अपनी अदाएं दिखा रही हैं।

Open in App
ठळक मुद्देभारत का पहले गाने का टीजर रिलीज कर दिया गया है'स्लो मोशन' गाने में सलमान खान दिशा नजर आ रहे हैं

बॉलीवुड के सुपर स्टार सलमान खान की फिल्म भारत का जबरदस्त ट्रेलर हाल ही में फैंस के सामने पेश किया गया है। जिसके बाद से ये फैंस के बीच छाया हुआ है। ट्रेलर की शानदार सफलता के बाद अब फिल्म के पहले गाने 'स्लो मोशन' का टीजर आउट हुआ है।

 ट्रेलर में दिखने के बाद दिशा अब इस गाने में नजर आ रही हैं। दिशा सलमान के साथ स्लो मोशन पर हॉट डांस करती दिख रही हैं। गाने में एक्ट्रेस एक प्लेन येलो साड़ी में नाच रही है, जबकि सलमान व्हाइट सूट में नजर आ रहे हैं। गाने के बोल की तरह से इस में सलमान भी स्लो ही डांस करते दिख रहे हैं।

सलमान के 'स्लो मोशन' सॉन्ग का ये टीजर बीस सेकंड लंबा है और आते ही ये इंटरनेट पर छा गया है। कुछ देर पहले ही रिलीज हुए गाने के इस टीजर को 4 लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है। इसकी शुरुआत वाइट आउटफिट में सलमान के रेट्रो लुक से होती है। 

जिसके बाद येलो साड़ी में दिशा अपनी हॉट अदाएं दिखाती हैं। इस गाने की झलक भारत के ट्रेलर में भी दिखाई गई थी। नॉर्मल चलते-चलते ये गाना स्लो मोशन में हो जाता है। आपको बता दें कि ये फिल्म का पहला गाना है और इस कल यानि 25 अप्रैल को रिलीज किया जाएगा।अगर आप 'स्लो मोशन' के टीजर को ध्यान से देखेंगे तो आपको दिशा का येलो साड़ी वाला ये लुक रवीना के 'टिप टिप बरसा पानी' से इंस्पायर लगेगा। क्योंकि इस गाने में वे भी प्लेन येलो साड़ी में नजर आईं थीं। जिसमें वे अक्षय कुमार के साथ डांस करती नजर आई थीं।

टॅग्स :भारतसलमान खानकैटरीना कैफदिशा पाटनी
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान की फिल्म Battle of Galwan का नाम बदला, अब इस नाम से रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्कीकैसे हैं सलीम खान, हम सब दुआ कर रहे हैं?, आमिर खान ने शेयर किया स्वास्थ्य अपडेट, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा को मिली धमकी, ईमेल भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया

भारत'Ram Rasayan' Book: रामकथा पर आधारित पुस्तक 'राम रसायन' का मुरारी बापू ने किया विमोचन, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीन्यू ईयर ट्रिप में छाया मौनी रॉय और दिशा पाटनी का स्टाइलिश फ्रेंडशिप गोल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?