लाइव न्यूज़ :

Video:सलमान खान ने प्रभुदेवा के साथ 'उर्वशी- उर्वशी' गाने पर की जुगलबंदी, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: July 10, 2019 08:51 IST

सलमान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म दंबग 3 की शूटिंग में बिजी चल रहे हैं। इसी के दौरान का एक खास वीडियो सामने आया है।

Open in App
ठळक मुद्देसलमान ने सोशल मीडिया पर खुद शेयर किया वीडियोसाजिद नाडियावाला भी साथ थिरकते आए नजर

एक्टर सलमान खान इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। हर रोज नए नए वीडियो और फोटो फैंस के सामने सलमान पेश करते रहते हैं। हाल ही में सलमान ने एक खास वीडियो शेयर किया है जिसमें वह डांस करते नजर आ रहे हैं।

सलमान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म दंबग 3 की शूटिंग में बिजी चल रहे हैं। इसी के दौरान का एक खास वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में सलमान प्रभुदेवा और साउथ एक्टप सुदीप व साजिद नाडियाडवाला के साथ डांस करते नजर आ रहे हैं। 

 ये सभी ब्रेक डांस के मूड में नजर आ रहे हैं। वीडियो में देख सकते हैं कि सबको छोड़ सलमान अकेले डांस करने में बिजी हैं। वीडियो में सलमान फनी वे में डांस कर रहे हैं जिसको देख आप हंसे बिना नहीं रह पाएंगे। सलमान खान इस वीडियो में फिल्म हमसे है मुकाबला के मशहूर गाने 'उर्वशी- उर्वशी' पर डांस करते दिख रहे हैं। मालूम हो कि इस गाने में  प्रभू देवा ही नजर आए थे। सलमान खान ने खुद इस वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। इसको शेयर करते हुए सलमान ने लिखा है कि खुद डांस मास्टर से डांस क्लास। 

दरअसल प्रभू देवा ही दबंग 3 को डायरेक्टर कर रहे हैं और सुदीप फिल्म में विलेन के रोल में नजर आ रहे हैं। फिल्म में सोनाक्षी और सलमान की जोड़ी भी फैंस को एक बार फिर से देखने को मिलने वाली है।

 वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान खान की फिल्म भारत ईद के मौक पर रिलीज हुई थी। जिसने पर्दे पर जमकर कमाई की थी। इस फिल्म सलमान के अपोजिट कैटरीना कैफ नजर आई थीं। इसके अलावा सलमान ने संजय लीला भंसाली की फिल्म इंशाअल्लाह भी साइन की है जिसमें उनके अपोजिट आलिया भट्ट नजर आएंगी।

टॅग्स :सलमान खान
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान की फिल्म Battle of Galwan का नाम बदला, अब इस नाम से रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्कीकैसे हैं सलीम खान, हम सब दुआ कर रहे हैं?, आमिर खान ने शेयर किया स्वास्थ्य अपडेट, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा को मिली धमकी, ईमेल भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया

बॉलीवुड चुस्की'इक्कीस' की स्क्रीनिंग में छलका जज्बातों का सैलाब, सलमान खान भी धर्मेंद्र को देख हुए भावुक

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: बर्थडे सेलिब्रेशन में भाईजान का देसी अंदाज, खुद हाथों से बनाई ‘भाऊंची भेळ’

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?