लाइव न्यूज़ :

रिलीज से पहले ही विवादों में घिरी सलमान खान की 'दबंग 3', भाईजान ने खुद दी सफाई

By मेघना वर्मा | Updated: April 4, 2019 14:51 IST

अब दंबग की शूटिंग महेश्वर में होगी। खबर तो ये भी है कि टीम ने लोकेशन भी चुन ली है। नर्मदा के घाट पर मंदिर के बाहर सेट लगाकर दबंग के टाइटल ट्रैक की शूटिंग की गई है।

Open in App

सलमान खान की दबंग सीरीज को लेकर लोग काफी उत्साहित हैं। इस बात का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि दबंग के शूटिंग टाइम से वायरह हुए वीडियो को भी लोग पसंद कर रहे हैं। मगर सलमान खान की फिल्म दबंग 3 रिलीज होने से पहले ही विवादों से घिर गई है। 

जी हां दबंग के सेट से एक फोटो वायरल हो रही है। जिसमें शिवलिंग के ऊपर एक तख्त रखी दिखाई दे रही है। इस फोटो को लेकर लोग लगातार सलमान खान को ट्रोल कर रहे हैं। लोगों ने इसका विरोध करना भी शुरू कर दिया है। वहीं इस पर दबंग खान ने अपनी सफाई भी दे दी है। 

दैनिक भास्कर डॉट कॉम की खबर की मानें तो सलमान खान ने इस वायरल फोटो के ऊपर अपनी सफाई भी दी है। सलमान का कहना है कि शिवलिंग के ऊपर तखत इसलिए रखी गई थी क्योंकि टीम नहीं चाहती थी कि किसी भी तरह से नुकसान पहुंचे इसीलिए क्रू ने उसके ऊपर तखत रख दिया गया था। दोपहर के बाद इसे हटा लिया गया था। 

मध्यप्रदेश में होगी शूटिंग

दबंग की शूटिंग की बात की जाए तो पहले बताया जा रहा था कि इसकी शूटिंग यूपी में होने वाली है। मगर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने उनसे कहा कि इंदौर के बाद वो चाहें तो मध्यप्रदेश में शूटिंग करें। इसीलिए अब दंबग की शूटिंग महेश्वर में होगी। खबर तो ये भी है कि टीम ने लोकेशन भी चुन ली है। नर्मदा के घाट पर मंदिर के बाहर सेट लगाकर दबंग के टाइटल ट्रैक की शूटिंग की गई है।   

टॅग्स :सलमान खान
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान की फिल्म Battle of Galwan का नाम बदला, अब इस नाम से रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्कीकैसे हैं सलीम खान, हम सब दुआ कर रहे हैं?, आमिर खान ने शेयर किया स्वास्थ्य अपडेट, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा को मिली धमकी, ईमेल भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया

बॉलीवुड चुस्की'इक्कीस' की स्क्रीनिंग में छलका जज्बातों का सैलाब, सलमान खान भी धर्मेंद्र को देख हुए भावुक

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: बर्थडे सेलिब्रेशन में भाईजान का देसी अंदाज, खुद हाथों से बनाई ‘भाऊंची भेळ’

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?