खुद को 100 एकड़ का हॉलीडे होम गिफ्ट करेंगे सलमान खान, शाहरुख के मन्नत को देगा कड़ी टक्कर

By मेघना वर्मा | Published: December 26, 2018 10:54 AM2018-12-26T10:54:13+5:302018-12-26T10:55:43+5:30

खबरों की मानें तो सलमान खान नें खुद से नए आशियाने का नक्शा तैयार किया है। बताया जा रहा है कि इस घर में 5 बेडरूम होंगे।

salman khan birthday special salman new house in gorai beach | खुद को 100 एकड़ का हॉलीडे होम गिफ्ट करेंगे सलमान खान, शाहरुख के मन्नत को देगा कड़ी टक्कर

खुद को 100 एकड़ का हॉलीडे होम गिफ्ट करेंगे सलमान खान, शाहरुख के मन्नत को देगा कड़ी टक्कर

बॉलीवुड के दबंग खान कल अपने 27 दिसंबर को अपना 53वां जन्मदिन मनाने जा रहे हैं। वैसे तो दबंग खान के जन्मदिन पर उनके पास उनके फैंस के दिए हुए हजारों की संख्या में गिफ्ट्स पहुंचते हैं मगर इस बार सलमान खान खुद अपने आप को गिफ्ट देंगे। जी हां सलमान इन दिनों मुंबई से दो घंटे की दूर पर अपना हॉलीडे होम बनावाने में जुटे हैं। आइए आपको बताते हैं क्या है इस घर की खासियत। 

मुंबई से दो घंटे दूर है सलमान का आशियाना

बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान और मुकाम बनाने वाले सलमान खान का जन्मदिन हर साल 27 दिसंबर को मनाया जाता है। अपने करियर में उन्होंने कई हिट फिल्में दी हैं। उनके फैंस हर साल उनके जन्मदिन पर छोटे-बड़े गिफ्ट देते हैं। मगर इन दिनों भाईजान अपने आशियाने को बनाने में व्यस्त हैं।

खबर है गोराई बीच में सलमान खान अपना नया घर बनवा रहे हैं। जिसे उनका हॉलीडे होम भी कहा जा रहा है। करीब 100 एकड़ में फैले हुए इस होम में सलमान काम से ब्रेक लेकर या अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ रहेंगे। 

समुद्र की ओर खुलेगा घर का दरवाजा

खबरों की मानें तो सलमान खान नें खुद से नए आशियाने का नक्शा तैयार किया है। बताया जा रहा है कि इस घर में 5 बेडरूम होंगे। साथ ही घर का मेन डोर समुद्र की तरफ खुलेगा। आपको बता दें शाहरुख खान का बंगला मन्नत भी समुद्र के ठीक सामने बना है। इस घर में सलमान खान की बाइकिंग एरीना भी होगी जिसमें सलमान खाली समय में अपने बाइक चलाने का शौक पूरा करेंगे। 

एक और है फॉर्म हाउस

सलमान खान का एक फॉर्म हाउस पनवेल में मुंबई से 2 घंटे की दूर पर है। जहां खाली समय में अभी सलमान अपने परिवार वालों और दोस्तों के साथ समय बिताते हैं। नए हॉलीडे होम को बनाने के लिए सलमान मानेरी रियल एस्टेट में बड़े पैमाने पर निवेश कर रहे हैं।   

Web Title: salman khan birthday special salman new house in gorai beach

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे