लाइव न्यूज़ :

Bharat Box Office Collection Day 1: पहले दिन 'भारत' ने कमाई के तोड़े सारे रिकॉर्ड, जानें अब तक का जबरदस्त कलेक्शन

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: June 6, 2019 12:36 IST

सलमान खान और कटरीना कैफ स्टारर 'भारत' इस ईद पर रिलीज हो गई है। फिल्म ने ओपनिंग डे पर ही करीब 42 करोड़ रुपए की धमाकेदार कमाई कर कर ली है।

Open in App

सलमान खान और कटरीना कैफ स्टारर 'भारत' इस ईद पर रिलीज हो गई है। फैंस को भाई की इस फिल्म का कितना इंतजार था इसका पता इस बात से लगाया जा सकता है कि फिल्म ने ओपनिंग डे पर ही करीब 42 करोड़ रुपए की धमाकेदार कमाई कर कर ली है। 

तरण आदर्श ने कमाई ट्वीट करके पेश की है। पहले दिन फिल्म ने  42.30 करोड़ रूपये की कमाई की है। ये इस साल की सबसे बड़ी ओपनिंग है। वहीं, सलमान खान की फिल्मों में भी ये फिल्म पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है।

इससे पहले सलमान की फिल्म सुल्तान ने 36.54 करोड़ रुपये की कमाई पहले दिन की थी। इसके रिकॉर्ड को भारत ने तोड़ दिया है।वहीं यूपी, गुजरात और कई अन्य राज्यों से फिल्म की कमाई के आंकड़े सबसे अच्छे और ज्यादा आ रहे हैं। वहीं देश के अलावा फिल्म को 70 देशों में लगभग 1300 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है।

भारत की कहानी

भारत (सलमान खान) की कहानी पिता (जैकी श्रॉफ) के साथ फ्लैश बैक 1947 से शुरू होती है। बंटवारे के दौरान वह पिता और अपनी छोटी बहन से बिछड़ जाता है। फिर इंडिया में मां (सोनाली कुलकर्णी) और छोटे भाई- बहनों के साथ बुआ के यहां रहता है। यहां वह पिता को किए गए वादे को पूरा करते हुए भारत परिवार की जिम्मेदारी उठाता है। इसके लिए वह एक सर्कस कंपनी ज्वाइन कर लेता है, जहां उसकी रोमांटिक केमिस्ट्री राधा (दिशा पटानी) के साथ देखने को मिलती है। इसके बाद भारत का सफर 1964 पर पहुंचता है। 

वह एक तेल निकालने वाली कंपनी में काम करता है जहां कुमुद रैना (कटरीना कैफ) से उसकी मुलाकात होती है। यहीं से दोनों का रोमांस शुरू होता है और कहानी धीरे-धीरे एक दिलचस्प मोड़ की तरफ बढ़ती है। इन सबके बीच भारत अपने पिता और छोटी बहन का भी इंतज़ार करता है। तो क्या भारत को दुबारा उसके पिता और छोटी बहन वापस मिलेगी? और फिर राधा का क्या हुआ? भारत नेवी में कैसे जाता है? यह सब जानने के लिए आपको पूरी फिल्म देखनी होगी।

टॅग्स :भारतसलमान खानकैटरीना कैफदिशा पाटनी
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान की फिल्म Battle of Galwan का नाम बदला, अब इस नाम से रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्कीकैसे हैं सलीम खान, हम सब दुआ कर रहे हैं?, आमिर खान ने शेयर किया स्वास्थ्य अपडेट, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा को मिली धमकी, ईमेल भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया

भारत'Ram Rasayan' Book: रामकथा पर आधारित पुस्तक 'राम रसायन' का मुरारी बापू ने किया विमोचन, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीन्यू ईयर ट्रिप में छाया मौनी रॉय और दिशा पाटनी का स्टाइलिश फ्रेंडशिप गोल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस