लाइव न्यूज़ :

सलमान-कैटरीना का एक ही कप से कॉफी शेयर करते का वीडियो हुआ वायरल

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: March 28, 2018 15:17 IST

सलमान-कैटरीना को वीडियो में इशारों-इशारों में बातें करते देखा जा सकता है, साथ ही एक ही मग से कॉफी पीते दिख रहे हैं।

Open in App

मुंबई(28 मार्च): सलमान खान और कैटरीना कैफ की जोड़ी फैंस को खासा पसंद है। दोनों को स्क्रीन पर भी इनके चाहने वाले जमकर पसंद करते हैं। लेकिन दोनों के बीच का रिश्ता हमेशा सुर्खियों में रहा है। दोनों एक दूसरे के लिए कितने अहमियत रखते हैं इस पर कई ये सितारे अपनी बात रख चुके हैं।

ऐसे में इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है,जिसमें दोनों के प्यार का देखने को मिल रहा है। वायरल हो रहे इस वीडियो में दोनों स्टार्स एक ही मग से कॉफी पीते दिखाई दे रहे हैं। दबंग टूर से जुड़े कार्यक्रम में ये दोनों सितारे मीडिया से रुबरु हुए थे, जहां इन्होंने हर तरह के सवालों के जवाब दिए हैं।

 सलमान-कैटरीना को वीडियो में इशारों-इशारों में बातें करते देखा जा सकता है, साथ ही एक ही मग से कॉफी पीते दिख रहे हैं। इस वीडियो में इन दोनों सितारो की केमिस्ट्री को देख फैन्स इन्हें वर्ल्ड की बेस्ट जोड़ी बता रहे हैं। इस वीडियो के सामने आने के बाद ये भी कहा जा रहा है कि फिर से दोनों के बीच का रिश्ता दोस्ती से आगे बढ़ गया है।

हाल ही में पुणे में आयोजत 'दबंग टूर' में सलमान-कैटरीना के अलावा सोनाक्षी सिन्हा, सोहेल खान, प्रभुदेवा, डेजी शाह ने अपनी डांस परफॉर्मेंस से स्टेज पर आग लगाई थी। सलमान खान इन दिनों फिल्म 'रेस 3' की शूटिंग में बिजी हैं। जबकि, कैटरीना कैफ शाहरुख के साथ 'जीरो' और आमिर खान के साथ 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' की शूटिंग कर रही हैं।

टॅग्स :सलमान खानकैटरीना कैफबॉलीवुड
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान की फिल्म Battle of Galwan का नाम बदला, अब इस नाम से रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्कीकैसे हैं सलीम खान, हम सब दुआ कर रहे हैं?, आमिर खान ने शेयर किया स्वास्थ्य अपडेट, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा को मिली धमकी, ईमेल भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया

बॉलीवुड चुस्की'इक्कीस' की स्क्रीनिंग में छलका जज्बातों का सैलाब, सलमान खान भी धर्मेंद्र को देख हुए भावुक

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: बर्थडे सेलिब्रेशन में भाईजान का देसी अंदाज, खुद हाथों से बनाई ‘भाऊंची भेळ’

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?