लाइव न्यूज़ :

फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी, 'एक था टाइगर' और 'टाइगर जिंदा है' के बाद फिर दहाड़ने को तैयार सलमान खान

By अमित कुमार | Updated: July 22, 2020 10:17 IST

'टाइगर सीरीज' की तीसरी फिल्म को लेकर बड़ी अपडेट सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि सलमान खान और कबीर खान की जोड़ी एक बार फिर दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार है।

Open in App
ठळक मुद्देसलमान खान और डायरेक्टर कबीर खान एक बार फिर फैंस के बीच टाइगर को लेकर आने वाले हैं।'एक था टाइगर', 'बजरंगी भाईजान', 'ट्यूबलाइट' जैसी सुपरहिट फिल्में साथ देने वाले कबीर खान सलमान संग टाइगर सीरीज का तीसरा पार्ट बनाने की तैयारी कर रहे हैं। सलमान खान के बिजी शेड्यूल के चलते साल 2022 में इस फिल्म के रिलीज होने की संभावना है।

बॉलीवुड में पिछले कुछ सालों से फिल्मों की सीरीज का नया चलन बन पड़ा है। डायरेक्टर रोहित शेट्टी गोलमाल और सिंघम जैसी फिल्मों की सीरीज चला रहे हैं। वहीं दूसरे डायरेक्टर भी अपनी हिट फिल्मों की सीक्वल बनाने से नहीं चूक रहे। बॉलीवुड एक्टर सलमान खान की बात करें तो 'दबंग' के तीन और टाइगर सीरीज के दो पार्ट निकालने के बाद वह एक बार फिर एक नए सीक्वल की तैयारी कर रहे हैं। 

दरअसल, सलमान खान और डायरेक्टर कबीर खान एक बार फिर फैंस के बीच टाइगर को लेकर आने वाले हैं। 'एक था टाइगर', 'बजरंगी भाईजान', 'ट्यूबलाइट' जैसी सुपरहिट फिल्में साथ देने वाले कबीर खान सलमान संग टाइगर सीरीज का तीसरा पार्ट बनाने की तैयारी कर रहे हैं। सलमान खान के बिजी शेड्यूल के चलते साल 2022 में इस फिल्म के रिलीज होने की संभावना है।

कोरोना के कारण नहीं हो पा रही फिल्मों की शूटिंग

सलमान खान अपने पनवेल वाले फार्म हाउस पर पिछले काफी समय से है। देश में लॉकडाउन लागू होने के बाद से ही एक्टर अपना सारा समय अपने फॉर्म हाउस पर बिता रहे हैं। इस दौरान सलमान खान ने वहां गानों की शूटिंग भी की। इतना ही नहीं सलमान खान ने कुछ दिन पहले खेती करते हुए अपनी एक तस्वीर भी पोस्ट की थी।

इन दिनों खेती में व्यस्त हैं सलमान खान

सलमान खान ने खेती करते हुए अपना एक वीडियो भी शेयर किया। जिसमें वह खेत में ट्रैक्टर चलाते दिखाई दे रहे हैं। भारी बारिश के बीच सलमान के इस वीडियो बनाया गया है। वीडियो साझा करते हुए सलमान ने लिखा है, 'खेती'। सलमान खान के इस वीडियो पर फैंस से लेकर सेलेब्स तक लगातार अपने रिएक्शन दे रहे हैं। सलमान खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह डायरेक्टर प्रभुदेवा की फिल्म 'राधेः योर मोस्ट वांटेड भाई' में नजर आएंगे। 

टॅग्स :सलमान खानबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!