लाइव न्यूज़ :

क्या भाईजान सलमान कर रहे हैं 'सूर्यवंशी' अक्षय कुमार से समझौता, पढ़िए पूरा मामला

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: May 11, 2019 13:51 IST

Open in App

अक्षय कुमार ने जब से इस बात का ऐलान किया था कि उनकी फिल्म 'सूर्यवंशी' 2020 में ईद के मौके पर रिलीज होगी, तभी से सलमान खान के फैंस में खलबली मच गई थी. इसकी सबसे बड़ी वजह यह थी कि सलमान हर साल ईद के मौके पर अपने फैंस को एक फिल्म की सौगात जरूर देते हैं.

इस क्रम को जारी रखते हुए वह 2020 में भी ईद के मौके पर संजय लीला भंसाली की फिल्म 'इंशाअल्लाह' रिलीज करने जा रहे हैं. ऐसे में अक्षय और सलमान की इन फिल्मों के बीच जबरदस्त टकराव तय था. इससे दोनों की फिल्मों को नुकसान हो सकता था. इसलिए सलमान और अक्षय ने मिलकर इस क्लैश को रोकने का नया तरीका निकाल लिया है.

खबरों के मुताबिक सलमान ने अक्षय से इस बारे में बात की और रास्ता निकाला. सलमान हर साल ईद पर अपनी फिल्म रिलीज करते हैं. इसलिए अक्षय अपनी फिल्म को एक हफ्ते बाद रिलीज करे या फिर ईद से एक हप्ता पहले फिल्म रिलीज कर सकते हैं.

अक्षय 'सूर्यवंशी' की शूटिंग शुरू कर चुके हैं, वहीं सलमान ने अभी 'इंशाअल्लाह' शुरू नहीं की है. इस फिल्म में सलमान के साथ आलिया भट्ट नजर आएंगी.

टॅग्स :अक्षय कुमारसलमान खान
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान की फिल्म Battle of Galwan का नाम बदला, अब इस नाम से रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्कीBhooth Bangla Teaser: हॉरर के साथ फुल कॉमेडी, अक्षय कुमार का नया अवतार देख लोग हैरान

बॉलीवुड चुस्कीकैसे हैं सलीम खान, हम सब दुआ कर रहे हैं?, आमिर खान ने शेयर किया स्वास्थ्य अपडेट, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा को मिली धमकी, ईमेल भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: मुंबई में अक्षय कुमार की कार का हुआ एक्सीडेंट, दुर्घटना के वीडियो सामने आए

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?