लाइव न्यूज़ :

ऐश्वर्या-सलमान की फिल्म 'हम दिल दे चुके समन' ने पूरे किए 20 साल, जानें फिल्म के कुछ दिलचस्प किस्से

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: June 18, 2019 15:50 IST

सलमान खान और ऐश्वर्या राय की फिल्म हम दिल दे चुके सनम को संजय लीला भंसाली ने डायरेक्ट किया था। आइए जानते हैं फिल्म के कुछ खास किस्से-

Open in App
ठळक मुद्देइस फिल्म में सलमान खान, ऐश्वर्या राय बच्चन और अजय देवगन का लव ट्रांयगल था जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया। फिल्म 18 जून, 1999 को रिलीज हुई थी।

सलमान खान  और ऐश्वर्या राय बच्चन की सुपरहिट फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' को आज 20 साल पूरे हो गए हैं। फिल्म  18 जून, 1999 को रिलीज हुई थी।इस फिल्म में सलमान खान, ऐश्वर्या राय बच्चन और अजय देवगन का लव ट्रांयगल था जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया। हम दिल दे चुके सनम को  संजय लीला भंसाली ने डायरेक्ट किया था। आइए जानते हैं फिल्म के कुछ खास किस्से- 

-ऐश्वर्या ने एक इंटरव्यू में बताया है कि इस फिल्म का नाम पहले 'दिल तो हमने दे दिया सनम' था। बाद में इसका नाम 'हम दिल दे चुके सनम' रखा गया।

-फिल्म के मेकिंग वीडियो में संजय लीला भंसाली ने फिल्म के ऐश्वर्या के सुसाइड सीन के बारे में जिक्र किया है। ऐश्वर्या अपने किरदार में इतना खो गई थी कि असली में रोने लगी थीं।

 - हम दिल दे चुके समन की शूटिंग से पहले संजय लीला भंसाली गुजरात रिसर्च के लिए गए थे। भंसाली के साथ फिल्म के आर्ट डायरेक्टर नितिन देसाई और म्यूजिक डायरेक्टर इस्माइल दरबार थे। वह चाहते थे कि वह भुज और कच्छ के संस्कृति को करीब से देखें और उसे स्क्रीन पर उतारे।

- इस फिल्म में दूसरी बार सलमान और संजय ने साथ में काम किया था इससे पहले दोनों खामोशी फिल्म में साथ काम कर चुके थे।

-संजय लीला भंसाली को हमेशा ऐसा लगता था कि बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन एक अच्छे डायरेक्टर बनेंगे। 'हम दिल दे चुके सनम' के रिलीज के 9 साल बाद अजय देवगन ने 'यू मी और हम' फिल्म डायरेक्टर की थी।

-इसी फिल्म की शूटिंग के दौरान ऐश्वर्या और सलमान ने खुल्लम खुल्ला अपने इश्क को स्वीकार किया था।

टॅग्स :सलमान खानऐश्वर्या राय बच्चनअजय देवगनसंजय लीला भंसाली
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान की फिल्म Battle of Galwan का नाम बदला, अब इस नाम से रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्कीकैसे हैं सलीम खान, हम सब दुआ कर रहे हैं?, आमिर खान ने शेयर किया स्वास्थ्य अपडेट, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा को मिली धमकी, ईमेल भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया

बॉलीवुड चुस्की'इक्कीस' की स्क्रीनिंग में छलका जज्बातों का सैलाब, सलमान खान भी धर्मेंद्र को देख हुए भावुक

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: बर्थडे सेलिब्रेशन में भाईजान का देसी अंदाज, खुद हाथों से बनाई ‘भाऊंची भेळ’

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?