लाइव न्यूज़ :

सायरा बानो ने बताया- कैसी है अब दिलीप कुमार की तबीयत, जानें अस्पताल से कब मिलेगी छुट्टी

By अनिल शर्मा | Updated: July 5, 2021 09:40 IST

इससे पहले रविवार को सायरा बानो ने जानकारी देते हुए कहा था कि दिलीप साहब अभी भी हिंदुजा अस्पताल के आईसीयू में हैं। उनका स्वास्थ्य स्थिर है, हालांकि वे अभी भी आईसीयू में डॉक्टरों के ऑब्जर्वेशन में हैं।

Open in App
ठळक मुद्देदिलीप कुमार की तबीयत में सुधार की खबर हैसोमवार को उन्हें आईसीयू वार्ड से छुट्टी दे दी जाएगीसायरा बानो ने कहा- साहेब ठीक हैं

वेटरन एक्टर दिलीप कुमार का स्वास्थ्य धीरे-धीरे स्थिर हो रहा है। हालांकि उन्हें अभी भी आईसीयू वार्ड में रखा गया है। एक्टर की तबीयत के बारे में उनकी पत्नी सायरा बानो ने भी इसकी जानकारी मीडिया को दी है। सायरा बानो ने कहा कि सब कुछ ठीक है। वहीं पपराज़ी के पूछने पर सायरा ने हाथ हिलाते हुए कहा कि साहेब ठीक हैं।

सायरा के मुताबिक दिग्गज अभिनेता को सोमवार को आईसीयू वार्ड से निकाल दिया जाएगा। मालूम हो कि दिलीप कुमार का इलाज हिंदुजा अस्पताल के डॉक्टर जलील पारकर और नितिन गोखले की निगरानी में चल रहा है। नितिन गोखले ने रविवार को हेल्थ बुलेटिन जारी कर कहा कि दिलीप कुमार को सोमवार को आईसीयू वार्ड से निकाल दिया जाएगा। उनकी तबीयत पहले से बेहतर है।

इससे पहले रविवार को सायरा बानो ने जानकारी देते हुए कहा था कि दिलीप साहब अभी भी हिंदुजा अस्पताल के आईसीयू में हैं। उनका स्वास्थ्य स्थिर है, हालांकि वे अभी भी आईसीयू में डॉक्टरों के ऑब्जर्वेशन में हैं। उन्हें यहां से चुस्त और तंदुरुस्त होकर डिस्चार्ज होने के लिए लोगों के दुआओं की जरूरत है।

साल 1944 से हुई करियर की शुरुआत

दिलीप कुमार ने 1944 में ‘‘ज्वार भाटा’’ फिल्म से अपने करियर की शुरुआत की थी। वह पांच दशकों के अपने करियर में ‘‘कोहिनूर’’, ‘‘मुगल-ए-आजम’’, ‘‘देवदास’’, ‘‘नया दौर’’, ‘‘राम और श्याम’’ समेत कई हिट फिल्मों में नजर आए। पर्दे पर उन्हें पिछली बार 1998 में ‘‘किला’’ फिल्म में देखा गया था।

टॅग्स :दिलीप कुमारबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!