लाइव न्यूज़ :

सायरा बानो का लेफ्ट वेंट्रिकुलर हुआ फेल; होगी एंजियोग्राफी, दिलीप कुमार के निधन से सदमे में थीं

By अनिल शर्मा | Updated: September 2, 2021 09:15 IST

सायरा बानो का इलाज कर रहे डॉक्टर नितिन गोखले ने उनकी सेहत को लेकर अपडेट दिया है। ई टाइम्स से बातचीत में उन्होंने कहा है कि सायरा बानो का लेफ्ट वेंट्रिकुलर फेल हो गया है।

Open in App
ठळक मुद्दे सायरा बानो का लेफ्ट वेंट्रिकुलर फेल हो गया हैः इलाज कर रहे डॉ. नितिन गोखलेउनकी एंजियोग्राफी होगी और फिर इलाज किया जाएगाः गोखलेडॉक्टर गोखले ने कहा कि उम्मीद है कि आज आईसीयू से बाहर लाकर नॉर्मल वॉर्ड में शिफ्ट कर दिया जाएगा

Saira Banu Health Update: सायरा बानो के पारिवारिक दोस्त ने बताया है कि वह (सायरा) दिलीप कुमार के निधन के बाद से ही काफी तनाव में थीं। उन्होंने इस खबर से भी इनकार किया कि अभिनेत्री को दिल का दौरा पड़ा था। 77 वर्षीय सायरा पिछले तीन दिनों से मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में भर्ती हैं। उन्हें रक्तचाप की समस्या के बाद भर्ती कराया गया था।

वहीं सायरा बानो का इलाज कर रहे डॉक्टर नितिन गोखले ने उनकी सेहत को लेकर अपडेट दिया है। ई टाइम्स से बातचीत में उन्होंने कहा है कि सायरा बानो का लेफ्ट वेंट्रिकुलर फेल हो गया है। इस वजह से उनकी एंजियोग्राफी होगी और फिर इलाज किया जाएगा। गोखले ने बताया कि अभिनेत्री की सेहत में पहले से सुधार है और अनुमान है कि आज उन्हें आईसीयू से बाहर लाकर नॉर्मल वॉर्ड में शिफ्ट कर दिया जाएगा।

इलाज कर रहे डॉक्टर ने आगे बताया कि एंजियोग्राफी अपने समय पर की जाएगी, लेकिन इसके पहले सायरा बानो को डिस्चार्ज किया जाएगा और उन्हें एंजियोग्राफी के लिए दोबारा से भर्ती कराना पड़ेगा। गोखले ने बताया कि इन सबसे पहले उनके डायबिटीज को कंट्रोल करना भी जरूरी है।

इससे पहले पारिवारिक दोस्त फैजल फारूखी ने मीडिया से बातचीत में कहा था कि सायरा को हार्ट अटैक आने की खबर सरासर गलत है। उन्हें चेस्ट कंजेशन (छाती में रक्त जमा होने) के चलते तीन दिन पहले अस्पताल में दाखिल कराया गया था।  सायरा बानो की हालत अब स्थिर है। डॉक्टरों की निगरानी में उनका अच्छी तरह से इलाज चल रहा है और उन्हे लेकर पूरी एहतियात बरती जा रही है।

 

टॅग्स :सायरा बानोदिलीप कुमारबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!