लाइव न्यूज़ :

मेरे साथ एक संपत्ति सौदे में धोखाधड़ी हुई थी, उस समय कमाया हुआ 70% पैसा खो दिया था: सैफ अली खान

By अनिल शर्मा | Updated: November 19, 2021 08:10 IST

'मुझसे कहा गया था कि मैं इसे तीन साल में प्राप्त कर लूंगा लेकिन मुझे अभी भी यह नहीं मिला है। मैंने उस समय तक अपनी कमाई का लगभग 70 प्रतिशत खो दिया था।'

Open in App
ठळक मुद्देसैफ अली खान के साथ संपत्ति सौदे में धोखाधड़ी हुई थी जिसमें उनकी कमाई का 70 प्रतिशत हिस्सा डूब गया सैफ ने बताया कि उनसे कहा गया था कि उन्हें तीन साल में यह मिल जाएगा लेकिन नहीं मिला

मुंबईः बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान ने खुलासा किया कि मुंबई में कुछ साल पहले संपत्ति सौदे में उनके साथ धोखाधड़ी हुई थी। सैफ अली खा ने बताया कि उन्होंने एक संपत्ति में निवेश किया था और अपने सभी पैसे का 70 प्रतिशत से अधिक खो दिया था। बकौल सैफ, मुझसे कहा गया था कि मैं इसे तीन साल में प्राप्त कर लूंगा लेकिन मुझे अभी भी यह नहीं मिला है। मैंने उस समय तक अपनी कमाई का लगभग 70 प्रतिशत खो दिया था।

सैफ अली खान ने ये खुलासा उनकी नई फिल्म बंटी और बबली 2 के प्रोडक्शन हाउस यशराज फिल्म्स ने यूट्यूब पर शेयर किए गए एक वीडियो में किया है। इस वीडियो के एक हिस्से में सैफ अली खान एक घटना का जिक्र करते हैं और बताते हैं कि कैसे उनके घर में एक महिला प्रशंसक घुस गई थी। और सभी देखते रह गए थे।

 रानी मुखर्जी के साथ इस घटना को साझा करते हुए सैफ बताते हैं, एक महिला ने उनके पुराने घर के दरवाजे की घंटी बजाई और जैसे ही उन्होंने दरवाजा खोला, महिला ने उन्हें देखा और कहा, तो, यह वह जगह है जहाँ आप रहते हैं?

रानी मुखर्जी सैफ से पूछती हैं कि महिला को उनकी बिल्डिंग के अंदर कैसे जाने दिया गया? जिसके जवाब में सैफ अली खान कहते हैं, मुझे नहीं पता, वह बहुत आत्मविश्वास के साथ सीधे ऊपर चली गई। वह अच्छी तरह से तैयार दिख रही थी। और कुछ भी गलत नहीं था, इसलिए किसी ने उसे रोका नहीं।

सैफ आगे बतात हैं, उसने दरवाजे की घंटी बजाई, वह अंदर चली गई। मैं और मेरी पत्नी दोनों उसकी तरफ देख रहे हैं ... मैं सचमुच डर गया और करीना का रिएक्शन ऐसा था कि 'आप कुछ नहीं कह रहे हैं?'

टॅग्स :सैफ अली खानहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!