लाइव न्यूज़ :

सुशांत सिंह राजपूत की मौत पर फूटा सैफ अली खान का गुस्सा, कहा- मरे हुए इंसान का अपमान करना बंद करो

By अमित कुमार | Updated: June 16, 2020 21:58 IST

रिपोर्ट्स की मानें तो सुशांत पिछले कई सालों से मुश्किल वक्त से गुजर रहा था और यह कोई छिपी बात नहीं थी। लेकिन किसी ने भी उसकी तरफ मदद का हाथ नहीं बढ़ाया।

Open in App
ठळक मुद्देइस मामले पर अब सैफ अली खान ने टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए अपनी बात रखी है। सुशांत सिंह राजपूत ने बांद्रा स्थित अपने घर में कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।

एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत ने बॉलीवुड में जीवन के लिए संघर्ष को फिर से चर्चा में ला दिया है। फिल्म जगत से जुड़े कई लोगों ने इस उद्योग के क्रूर और अक्षम्य व्यवहार विशेषकर फिल्मी दुनिया में बाहर से आने वाले लोगों के प्रति, को व्यक्त करते हुए बॉलीवुड के खोखलेपन को लेकर निशाना साधा। सुशांत सिंह राजपूत ने बांद्रा स्थित अपने घर में कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। 

इस मामले पर अब सैफ अली खान ने टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए अपनी बात रखी है। सैफ अली खान ने कहा, 'लोग जो सुशांत के मौत की खबर को सोशल मीडिया पर तरह-तरह से दिखा रहे हैं, यह बहुत शर्मिंदा करने वाला है'। जिन्होंने कभी सुशांत की केयर नहीं की, वो अब उनको लेकर तरह-तरह की बातें कर रहे हैं। ऐसा करना मरे हुए इंसान का अपमान है'।

धर्मेन्द्र ने भी जताया दुख

इससे पहले दिग्गज बॉलीवुड अभिनेता धर्मेन्द्र ने कहा कि वह सुशांत को व्यक्तिगत तौर पर नहीं जानते थे लेकिन उनकी मौत यह बताती है कि इंड्रस्ट्री कितनी निर्दयी हो सकती है। उन्होंने लिखा, “प्यारे सुशांत, ना फिल्म देखी ना कभी मिला तुमसे...पर तेरे चले जाने से बड़ा सदमा लगा। यह हमारा दिखावे का कारोबार बहुत निर्दयी है। मैं तुम्हारा दर्द समझ सकता हूं। इस दुख की घड़ी में तुम्हारे परिवार और दोस्तों के के प्रति संवेदनाएं।” 

फिल्म निर्माता हंसल मेहता ने कही ये बड़ी बात

फिल्म निर्माता हंसल मेहता ने ट्वीट किया, “फिल्म जगत में बाहर से आए हुए कई नौजवान हैं। आप सब याद रखें कि यह प्रतिष्ठान तुम्हें तबतक सबसे महत्वपूर्ण महसूस कराएगा जबतक इसे तुम्हारी जरुरत है। जैसे ही तुम कमजोर पड़े यह तुम्हारा दामन छोड़ देगा। पहले जो तुम्हारी सफलताओं को जश्न मनाते थे वहीं कुछ समय बाद तुम्हारी असफलता का जश्न मनाएंगे।“ मेहता ने कहा कि जो फिल्मी परिवारों से नहीं आते उन लोगों के लिए यह समझना जरुरी है कि इसमें घुलने-मिलने के लिए खुद पर दबाव डालना जरुरी नहीं है। 

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतसैफ अली खानबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच