लाइव न्यूज़ :

SAAHO TEASER: लोगों पर छाया 'बाहुबली' का खुमार, टीजर ने मचाया यूट्यूब पर धमाल, अब तक 4.7 करोड़ ज्यादा बार देखा गया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 14, 2019 13:18 IST

साहो का टीजर तेलगु, तमिल, मलयालम और हिन्दी भाषा में जारी हुआ है। अब तक यू-ट्यूब पर इसे 4.7 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

Open in App
ठळक मुद्देसाहो' के टीजर को चार भाषाओं में रिलीज किया गया है। हिन्दी टीजर को ही 24 घंटे में यूट्यूब पर 2.30 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

बाहुबली फेम प्रभास की फिल्म 'साहो' का ऑफिशियल टीजर गुरुवार को जारी हुआ। प्रभाष-श्रद्धा के एक्शन सीन्स ने लोगों को दीवाना बना दिया है। 

साहो का टीजर तेलगु, तमिल, मलयालम और हिन्दी भाषा में जारी हुआ है। अब तक यू-ट्यूब पर इसे 4.7 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

साहो के टीजर को चार भाषाओं में रिलीज किया गया है। इसमें से सिर्फ हिन्दी टीजर को ही 24 घंटे में यूट्यूब पर 2.30 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। इसी समय सीमा में फिल्म के तमिल टीजर को 87 लाख, तेलुगू टीजर को 1.3 करोड़ और मलयालम टीजर को 9 लाख से ज्यादा बार देखा गया। 

इस फिल्म में प्रभास के साथ ही श्रद्धा कपूर लीड रोल निभाती दिखेंगी। उनके अलावा जैकी श्रॉफ, नील नितिन मुकेश, एवलिन शर्मा, मुर्ली शर्मा जैसे सितारे भी फिल्म में अहम किरदार निभाते दिखेंगे। बाहुबली सीरीज के बाद प्रभाष की अब तक कोई फिल्म नहीं आई है। फैन्स उनका इंतजार दो साल कर रहे हैं।

साहो की फिल्म शूटिंग 2017 में हुई थी और 15 अगस्त 2019 को सिनेमा घरों में रिलीज होगी। 300 करोड़ के बजट के साथ बनाई गई इस ऐक्शन थ्रिलर फिल्म शानदार सीन्स हैं जो आपको टॉम क्रूज की फिल्म मिशन इंपॉसिबल की याद दिलाती है।

टॅग्स :प्रभासयू ट्यूब
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकुवैत में रह रही मां को बेटी का आखिरी मैसेज, बोली- 'मम्मी आई लव यू' , फिर यूट्यूबर ने कर ली आत्महत्या

ज़रा हटकेWATCH: पॉपुलर यूट्यूबर आईशोस्पीड​​ ने अफ्रीका टूर के दौरान चीते के साथ लगाई रेस, हैरान करने वाला रहा परिणाम

बॉलीवुड चुस्कीBaahubali: प्रभास की 'बाहुबली-3' फिर धमाल मचाने को तैयार, जानें किस प्लेटफॉर्म पर देखें

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की

भारतव्लॉगर्स के खिलाफ सख्त हुआ रेलवे, भ्रामक जानकारी देने पर होगी कानूनी कार्रवाई

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?