लाइव न्यूज़ :

'साहो' का नया रोमांटिक पोस्टर हुआ रिलीज, इस नई तारीख को फिल्म पर्दे पर होगी रिलीज

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: July 23, 2019 10:13 IST

300 करोड़े के बजट में बनी साहो एक्शन और थ्रिलर बेस है। अब फिल्म की रिलीज डेट को लेकर संशय बना हुआ है।

Open in App
ठळक मुद्देबाहुबली स्टार प्रभास जल्द साहो में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म का शानदार टीजर रिलीज हो गया है।

बाहुबली स्टार प्रभास जल्द साहो में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म का शानदार टीजर रिलीज हो गया है। 300 करोड़े के बजट में बनी साहो एक्शन  और थ्रिलर बेस है। अब फिल्म की रिलीज डेट को लेकर संशय बना हुआ है। लेकिन फिल्म की नई तारीख अब सामने आ गई है।

फिल्म का नया पोस्टर आ रिलीज किया गया है। ये एक रोमांटिक पोस्टर है। इसमें श्रद्धा और प्रभास एक दूसरे की आंखों में देख रहे हैं। इतना ही नहीं बहुत ही प्यार  हल्की की दोनों के चेहरे पर मुस्कान देखने को मिल सकती है। श्रद्धा ने प्रभास के चेहरे पर हाथ भी रखा हुआ है।

साथ ही साहो 15 अगस्त को रिलीज होनी थी। लेकिन मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट में बदलाव किया। फिल्म के नए पोस्टर के साथ इसकी नई तारीख का आधिकारिक ऐलान कर दिया गया है।  फिल्म अब 30 अगस्त को पर्दे पर रिजीज होगी। इस पोस्टर को प्रभास ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया है। एक्टर ने लिखा है कि डार्लिंग, हम आपको 30 अगस्त, 2019 को प्राप्त करने आ रहे हैं! तैयार रहो!। फिल्म की तारीख को बदलने के पीछे का कारण फिल्म के क्लेश को बताया गया। क्योंकि 15 तरीख को ही बाटला हाउस और मिशन मंगल रिलीज हो रही हैं।

कैसा है साहो के गाने का टीजर

फिल्म के पहले गाने के टीजर को पेश किया गया है।गाने में श्रद्धा और प्रभास की जबरदस्त कमेस्ट्री देखने को मिल रही है। इस गाने के टीजर को श्रद्धा कपूर से गाने की शुरुआत होती है। जिसमें श्रद्धा ग्रीन कलर की शिमर ड्रेस में गजब के डांस मूव करती दिखाई दे रही हैं. इसमें श्रद्धा बेहद हॉट लग रही हैं।

 वहीं प्रभास की बात की जाए तो ब्लैक कलर आउटफिट में नजर आ रहे हैं। गानें में दोनों काफी अच्छे डांस मूव्स करते नजर आ रहे हैं।28 सेकंड लंबे इस टीजर में गाने के बोल तो ज्यादा नहीं सुनाई दे रहे हैं। इस गाने को ध्वनि भानुशाली ने गाया है। जबकि तनिष्क बाग्ची ने कंपोज किया है। गाने के टीजर के बाद अब फैंस के बीच गाने को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है।

एक्शन फिल्म साहो को सुजीत सरकार बना रहे हैं।फिल्म में प्रभास के साथ श्रद्धा कपूर, नील नितिन मुकेश, अरुण विजय और जैकी श्रॉफ भी मुख्य रोल में नजर आने वाले हैं। फिल्म 15 अगस्त के मौते पर्दे पर रिलीज होने वाली है।

टॅग्स :साहोश्रद्धा कपूरप्रभास
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBaahubali: प्रभास की 'बाहुबली-3' फिर धमाल मचाने को तैयार, जानें किस प्लेटफॉर्म पर देखें

बॉलीवुड चुस्कीPrabhas Movie Fauzi: प्रभास की 'फौजी' 2 पार्ट में होगी रिलीज, फिल्म मेकर्स ने शेयर किया अपडेट

बॉलीवुड चुस्कीदाऊद इब्राहिम के ड्रग सिंडिकेट की जांच में श्रद्धा कपूर, ओरी और नोरा फतेही का नाम, पूछताछ के लिए किए जाएंगे तलब

बॉलीवुड चुस्की'कल्कि 2898 एडी' के सीक्वल से बाहर हुईं दीपिका पादुकोण, मेकर्स ने बताया...

बॉलीवुड चुस्कीKannappa Box Office Collection: विष्णु मांचू, प्रभास, अक्षय कुमार की फिल्म ने की अच्छी शुरुआत, पहले दिन कमाए इतने करोड़

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?